Alert: नए साल में पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट, आतंकी फैला सकते है दहशत,पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Alert: नए साल में पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट, आतंकी फैला सकते है दहशत,पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

खुफिया एजेंसियों ने नए साल पर पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के अनुसार अलर्ट में बताया गया है कि आईएसआई के इशारे पर कई आतंकी संगठन पंजाब में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हमला करवा सकते हैं। यह भी सूचना है कि कोर्ट काम्प्लेक्स, डीसी दफ्तर, एसएसपी दफ्तर, थानों के अलावा सरकारी कार्यालयों को निशाना बनाया जा सकता है। इनपुट के बाद पंजाब के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा में 2000 से अधिक जवान तैनात हैं।

पुलिस फोर्स को 24 घंटे सतर्क रहने का भी आदेश दिया गया है। रात के समय विशेष नाकेबंदी की जा रही है। मोहाली जिले के हर एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। खुफिया सूचना के अनुसार पंजाब के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। आतंकी अलर्ट के बाद मोहाली पुलिस ने भी कमर कस ली है। इस संबंध में पुलिस का कोई भी उच्चाधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि जिला पुलिस ने जनता को अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

सनेटा चौकी पर हमले की मिली थी सूचना
बता दें कि करीब 20 दिन पहले सनेटा चौकी पर हमले की सूचना मिली थी। इसके बाद रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत भुल्लर ने एसएसपी और एसएचओ के साथ बैठक करके थानों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। इसके साथ ही गश्त बढ़ाने के साथ ही नाकों पर भी सख्ती बढ़ाई गई थी।

और पढ़े  504 करोड़ का बैंक घोटाला: आईएएस को सोने के सिक्के, बेटे को दिलाए दो करोड़, हरियाणा के अफसरों के खिलाफ चार्जशीट

सुरक्षा कड़ी की गई
मोहाली पुलिस ने कोर्ट काम्प्लेक्स, डीसी दफ्तर व संवेदनशील सरकारी कार्यालयों के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी है। सभी संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ा दी गई है व व्यस्त बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

  • Related Posts

    504 करोड़ का बैंक घोटाला: आईएएस को सोने के सिक्के, बेटे को दिलाए दो करोड़, हरियाणा के अफसरों के खिलाफ चार्जशीट

    हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थाओं के 504 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट में छह आईएएस अधिकारियों की गंभीर भूमिका सामने आई हैं। एक अफसर…

    अमृतसर कोर्ट का फैसला: चाचा की हत्या के दोषी को उम्र कैद, नशे का आदी था गुरपिंदर, संपत्ति के लिए ली थी जान

    अमृतसर जिला सेशन जज जतिंदर सिंह की अदालत ने चाचा नरेंद्र सिंह की हत्या के दोषी गुरपिंदर सिंह उर्फ गोपी को उम्र कैद सुनाई।  गुरपिंदर सिंह गांव गागरभाणा का निवासी…