रामनवमी 2025: आपको भी करने है सूर्य तिलक के दौरान रामलला के दर्शन तो ऐसे बनाएं अयोध्या जाने का प्लान

Spread the love

 

 

वाल्मीकि रामायण के अनुसार त्रेता युग में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। इसी के चलते हर साल चैत्र की नवमी तिथि को रामलला का जन्मदिन मनाया जाता है। वैसे तो रामलला के जन्मदिन की धूम हर जगह रहती है, लेकिन अयोध्या धाम की बात ही अलग है।

पिछले साल की तरह इस साल भी अयोध्या में स्थित श्रीराम जन्मभूमि में रामलला का सूर्य तिलक कराया जाएगा। इस दौरान मंदिर के शिखर से सूर्य की किरणों को गर्भगृह तक लाया जाएगा। इसके लिए खास तरह के मिरर और लेंस लगाए गए हैं।

ऐसे में आप भी चाहें तो इस खास दिन सूर्य तिलक के समय भी रामलला के दर्शन कर सकते हैं। यदि आप भी इस खास दिन अयोध्या जाना चाहते हैं तो इन बातों को ध्यान में रखकर अपनी एक दिन की ट्रिप प्लान करें।

 

आज रात को निकल लें

यदि आपके यहां से अयोध्या जाने में ज्यादा समय नहीं लगता है तो आप आज रात की बस या ट्रेन अयोध्या के लिए बुक कर सकते हैं। यदि बस या ट्रेन से नहीं जाना चाहते तो कार के अयोध्या जाने का प्लान बनाएं, ताकि आप समय से अयोध्या पहुंच सकें।

यदि आपका घर काफी दूर है तो आप कुछ घंटों में फ्लाइट के जरिए अयोध्या पहुंच सकते हैं। बस फ्लाइट से जाने के लिए आपको पैसे थोड़ा ज्यादा खर्च करने होंगे। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपको सुबह से पहले अयोध्या पहुंच जाना है।

और पढ़े  Market Update: घरेलू बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 977 अंक चढ़ा, निफ्टी 23300 के पार

 

 

सुबह पहुंचकर रुकें धर्मशाला में

यदि आधी रात को या फिर सुबह सवेरे अयोध्या पहुंच गए हैं तो वहां स्थित किसी धर्मशाला में आप रुक सकते हैं। अयोध्या में श्री राम लला मंदिर ट्रस्ट, श्री जानकी महल ट्रस्ट, बिड़ला परिवार, श्री गहोई समाज, श्री बालाजी मंदिर ट्रस्ट की कई धर्मशालाएं हैं, जो महज 100 से 500 रूपये तक में रुकने का बंदोबस्त कर देती हैं। यहां चाहें तो एक घंटे आराम करें और फिर नहाकर निकल लें रामलला के दर्शन के लिए।

 

 

सरयू में कर सकते हैं स्नान

यदि धर्मशाला में स्नान नहीं करना तो आप सुबह सवेरे जाकर ही सरयू नदी में स्नान कर सकते हैं। अयोध्या में किसी भी जगह जाने के लिए आपको ई रिक्शा आसानी से मिल जाएगी तो 10 से 20 रूपये लेती है। तो सरयू नदी में स्नान करके कपड़े बदल कर तैयार हो जाइए।

 

 

अब करें हनुमान गढ़ी के दर्शन

सरयू में स्नान करने के बाद ई रिक्शा के ही निकल पड़िए हनुमान गढ़ी के दर्शन के लिए। राम नवमी के दिन यहां आपको काफी भीड़ मिल सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि यहां जाने के लिए ज्यादा समय न लगाएं। यदि आप 7 बजे सरयू से नहाकर निकल लेंगे तब जाकर सही समय पर हनुमान गढ़ी के दर्शन कर पाएंगे।

 

 

हनुमान गढ़ी से निकल कर चल पड़ें रामलला की ओर

अब बारी आती है रामलला के दर्शन के लिए लाइन में लगने की। भले ही रामलला के दर्शन के लिए आपको घंटों लाइन में लगना पड़े लेकिन जब आप उनका सूर्य तिलक होता देखेंगे तो आपकी थकान मिनटों में उतर जाएगी। इसके लिए समय से रामलला के दर्शन वाली लाइन में लग जाइए।

और पढ़े  ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

रामलला का सूर्य तिलक रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे होगा, तो समय का ध्यान रखकर लाइन में लगें, जिससे 12 बजे के आस-पास आप मंदिर प्रांगण में ही मौजूद हों। 12 बजे के आप रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणों के दर्शन कर पाएंगे।

 

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू- राष्ट्रपति ने किए गिरिराज जी के दर्शन, शुरू की सप्तकोसी परिक्रमा

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज धार्मिक स्थल गिरिराज गोवर्धन पहुंचीं और वहां के प्रसिद्ध गिरिराज जी के दर्शन किए। राष्ट्रपति ने श्रद्धालुओं के बीच आकर मंदिर परिसर का निरीक्षण…


    Spread the love

    PM मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर पोस्ट करने वाला शख्स बिहार से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एआई-जनरेटेड तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में…


    Spread the love