प्रयागराज: फाफामऊ के पास ट्रेन को पलटाने की साजिश नाकाम, ट्रैक पर मिला लोहे का पोल, अचानक रोकी मालगाड़ी

 

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रयाग से ऊंचाहार रेलखंड स्थित फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के मध्य शनिवार सुबह  लगभग 04:15 बजे रेलवे ट्रैक पर एक लोहे का पोल मिला। गनीमत रही कि समय रहते रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के पोल को वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी के लोको पायलट ने देख लिया।

बताया जा रहा है कि  ऊंचाहार की तरफ सुबह एक मालगाड़ी जा रही थी। मालगाड़ी के लोको पायलट संयोग शर्मा ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का पोल देखा तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।  ट्रेन मैनेजर प्रवीण की मौजूदगी में वहां से पोल को हटा दिया गया है। यह जानकारी लखनऊ मंडल के कंट्रोल रूम को दी गई। बाद मे सहायक उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल फाफामऊ मौके पर पहुंचे। रेलवे अफसरों को कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।

रेलवे महकमे में मची खलबली

फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहे के पुल मिलने के बाद रेलवे महकमे में खलबली मच गई। आरपीएफ के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ की टीम छानबीन में जुट गई है। रेलवे ट्रैक के आसपास स्थित घरों में रहने वालों से आरपीएफ पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

और पढ़े  UP- वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का है लखनऊ से सीधा संबंध, इस कॉलेज से पूरी की पढ़ाई, पिता रहे हैं शिक्षक
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…