रामनगर- नक्शा मंजूर पर फिर भी नोटिस? यहां 30 से ज्यादा भवन मालिकों पर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई

 

 

रामनगर के छोई, पीरूमदारा और ढिकुली क्षेत्र में जिला पंचायत से नक्शे पास होने के बावजूद विकास प्राधिकरण नोटिस जारी कर रहा है। इसी वर्ष चार अगस्त को विकास प्राधिकरण व्यवस्था दोबारा लागू होने का शासनादेश जारी होने के बाद से अब तक पंचायत से नक्शा पास 30 से अधिक भवन व रिजॉर्ट के स्वामियों को नोटिस दे चुका हैं। इससे भवन स्वामी काफी परेशान हैं।

रामनगर में विकास प्राधिकरण नहीं होने से पूर्व छोई, ढिकुली के रिजॉर्ट स्वामियों ने जिला पंचायत से अपने नक्शे पास कराए थे। नक्शा पास होने के बाद रिजॉर्ट में व्यवसायिक कार्य भी शुरू हो गया। इसी बीच बीते चार अगस्त को रामनगर के छोई, ढिकुली, मोहन व पीरूमदारा में प्राधिकरण व्यवस्था लागू होने का शासनादेश जारी हो गया। उसके बाद से प्राधिकरण की ओर से निर्माणाधीन भवन स्वामियों को नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
उठ रहे सवाल
जिला पंचायत से पूर्व में नक्शा पास होने के बावजूद विकास प्राधिकरण की ओर से नोटिस दिए जाने की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का तर्क है कि प्राधिकरण की तुलना में जिला पंचायत में भवन के बायलॉज अलग हैं। वहीं, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब जिला पंचायत से पहले ही नक्शा पास है तो अब नोटिस देने की कार्रवाई समझ से परे है।

अब तक 30 से अधिक भवन व रिजॉर्ट स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं। साथ ही उनसे भवन की ऊंचाई, कवरेज, निर्माण की सीमा, सेटबैक (इमारत के चारों ओर खाली जगह) और वास्तुशिल्प डिजाइन की जानकारी मांगी है। मानकों को पूरा नहीं करने वाले रिजॉर्ट स्वामियों को प्राधिकरण से नक्शा कंपाउंड कराना पड़ेगा। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। – विजयनाथ शुक्ल, सचिव, जिला विकास प्राधिकरण

और पढ़े  देहरादून: फर्जी प्रमाणपत्रों से बेटियों को एमबीबीएस में दाखिला, 25 से 30 लाख दिए, 3 और गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…