राम मंदिर अयोध्या: पुजारी पहले की तरह ही करेंगे पूजा, राम मंदिर में पुजारियों के लिए जारी किए गए रोस्टर पर लगी रोक

Spread the love

राम मंदिर अयोध्या: पुजारी पहले की तरह ही करेंगे पूजा, राम मंदिर में पुजारियों के लिए जारी किए गए रोस्टर पर लगी रोक

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर के पुजारियों के लिए जारी किए गए रोस्टर पर रोक लगा दी गई है। पुजारी पहले की तरह ही रामलला की पूजा करेंगे। रोस्टर पर पुजारियों ने आपत्ति दर्ज कराई थी।

राम मंदिर में पुजारी अपने निर्धारित समय से पूजन पद्धति को संपन्न कर रहे हैं। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि सभी पुजारियों के द्वारा ट्रस्ट को दिए गए पत्र के बाद ट्रस्ट ने अपने निर्णय को वापस ले लिया है। अभी सभी पुजारी पहले के समय पर राम मंदिर में सेवा देंगे।

बताते चलें कि श्रावण माह को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पुजारी के साथ बैठक कर चार समूह में पुजारियों को विभक्त कर श्री राम जन्मभूमि परिसर में स्थित राम मंदिर, कुबेर टीला और यज्ञशाला स्थल पर 10 घंटे की सशर्त ड्यूटी लगाई है। जिसमें बताया गया कि जिस पुजारी की ड्यूटी जिस स्थान पर लगाई गई है अगले 15 दिन तक वह दूसरे स्थान पर नहीं जा सकेंगे, यानी कि कुबेर टीला और यज्ञशाला पर तैनात पुजारी अगले 15 दिन तक राम मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। जिसको लेकर सभी पुजारियों ने आपत्ति जताई थी जिसके बाद सोमवार को ट्रस्ट ने नई व्यवस्था पर रोक लगा दी है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- मामूली विवाद में पत्नी ने पति की हथौड़े से की हत्या, खुद भी दे दी जान, 22 दिन के मासूम की भूख-प्यास से मौत
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *