राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी की राम मंदिर के गर्भगृह व चबूतरे की एक्सक्लूसिव फ़ोटो।।

Spread the love


अयोध्या-
राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री राम की भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है निर्माण किस प्रक्रिया में तैयार हो रहे श्री राम चबूतरे का विशेष फोटो आज ट्रस्ट ने किया जारी। जिसमें दिखाया जा रहा है। कि किस प्रकार से मंदिर निर्माण के पहले मंदिर के फर्श को तैयार करने के लिए कर्नाटक के पत्थरों से प्लिंथ निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जल्दी इन पत्थरों के ऊपर मंदिर के स्ट्रक्चर को तैयार करने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।
ट्रस्ट ने जारी की राम मंदिर के गर्भगृह व चबूतरे की एक्सक्लूसिव फ़ोटो,
2.7 एकड़ राम मंदिर का हो रहा निर्माण
राम जन्मभूमि परिसर के 2.7 एकड़ ( 57400 स्कवायर फुट ) मंदिर निर्माण की प्रक्रिया की जा रही है। इस स्थान पर तैयार होने वाला मंदिर में 161 फुट ऊंचा 3 मंजिल का होगा। जिसकी लंबाई 360 फुट चौड़ाई 235 फुट होगा। तो वहीं इसके प्रत्येक तल की ऊंचाई 20 फुट होगा। और भूतल में 160 स्तंभ लगाए जाएंगे। और प्रथम तल में 132 व दूसरे तल में 74 स्तम्भ लगाया जाएगा।
राम मंदिर के फर्श के लिए 17000 ग्रेनाइट पत्थरों के लग रहे ब्लॉक
राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण कार्य 40 फुट गहरे नींव की ढलाई के कार्य को पूरा किए जाने के बाद राफ्ट की ढलाई कर फाउंडेशन तैयार किया जा चुका है। जिस पर मंदिर के फर्श को तैयार करने में लिए प्लिंथ के लेयर को बनाया जा रहा है। लगभग 21 फुट ऊंचा एयरप्लेन कर्नाटक के ग्रेनाइट पत्थरों के 7 लेयर में 17000 ब्लॉक लगाए जाएंगे।लेकिन अभी पहले लेयर का कार्य लगभग पूरा होने के साथ ही दूसरे निर्णय का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है जिसकी फोटो ऊंचाई से खींचे जाने के बाद ट्रस्ट ने जारी कर जानकारी दी है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा के मुताबिक मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है प्लिंथ निर्माण के कार्य को पूरा किया जा रहा है जिसे जून माह तक समाप्त होने के बाद मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को लगाए जाने का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। जिससे मंदिर निर्माण का कार्य समय से पूरा किया जा सके।

और पढ़े  राष्ट्रपति मुर्मू का पहुंचीं अयोध्या- रामलला दर्शन से श्रीराम यंत्र स्थापना तक, 5 घंटे का खास कार्यक्रम,राम दरबार में किया पूजन, आरती उतारी

Spread the love
  • Related Posts

    एक परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे…


    Spread the love

    पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, 1 किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम

    Spread the love

    Spread the loveएटा के थाना रिजोर इलाके के वैश्य खेरिया की विवाहिता को बंधक बनाकर ससुरालीजनों ने कहर बरपाया। उसे बुरी तरह पीटा और सिर के बाल काट दिए। महिला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *