कोर्ट के हर आदेश का सम्मान, राजपाल ने मदद करने वालों का जताया आभार…

Spread the love

चेक बाउंस मामले में मुश्किलों का सामना कर रहे अभिनेता राजपाल यादव लगभग 11 दिन जेल में बिताने के बाद अब बाहर आ गए हैं। हाई कोर्ट द्वारा सजा निलंबित किए जाने के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने जेल से बाहर आने के बाद अपने समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले से जुड़े सवालों के जवाब देने की भी बात कही।

 

कानूनी पहलुओं पर वकील रख रहे ध्यान
मीडिया से बात करते हुए राजपाल यादव ने लोगों से मिल रहे समर्थन के लिए आभार जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में जितनी भी कानूनी बातें हैं, उनके बारे में हमारे वकील भास्कर उपाध्याय ही जानकारी रख रहे हैं। चूंकि मामला अभी कोर्ट में है, इसलिए मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। मैं हाईकोर्ट के हर आदेश का सम्मान करता हूं। मैं जल्द ही इस मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा, जिसमें इस मामले से जुड़े जितने भी सवाल हैं, उनका जवाब देने का प्रयास करूंगा।

 

मदद करने वालों का जताया आभार
राजपाल यादव ने इस मुश्किल वक्त में उनका साथ देने के लिए और उनकी मदद करने वाले सभी लोगों का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि कई लोग ऐसे भी हैं, जो सोशल मीडिया पर नहीं आए हैं, लेकिन उन्होंने भी मेरी मदद की है। उनका भी मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री का भी आभार जताया।

 

11 दिन बाद जेल से बाहर आए राजपाल
2010 के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। इसके बाद सोमवार 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम बेल देते हुए जेल से बाहर आने का निर्देश दिया था। इसके अगले दिन यानी 17 फरवरी को राजपाल यादव लगभग 11 दिन जेल में बिताने के बाद बाहर आए। वो 9 करोड़ रुपए का कर्ज न चुका पाने के मामले में जेल गए थे।

और पढ़े  मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा, मकान पर गिरी भारी क्रेन, कई लोग घायल, जांच शुरू

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love