सलीम खान Health Update: कैसी है सलीम की हालत? डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट, बताया ..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टर्स लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। अब सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर ताजा अपडटे सामने आई है। लीलावती के डॉक्टर्स ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए ये भी बताया कि उन्हें कब और कैसे अस्पताल लाया गया था? साथ ही बताया कि अस्पताल लाते वक्त कैसी थी उनकी हालत?

 

सलीम खान की नहीं हुई सर्जरी
अमर उजाला से बात करते हुए सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने बताया, ‘उनको मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। उन पर डीएसए (Digital Subtraction Angiography) की प्रकिया की गई, लेकिन इसे सर्जरी नहीं कहेंगे। उनको आईसीयू में रखा गया है। पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन जब उनको थोड़ा आराम हो जाएगा तब इस बारे में फैसला लिया जाएगा। फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि कल उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। हालांकि, अधिक उम्र होने के चलते रिकवरी थोड़ी स्लो है।’

 

फैमिली डॉक्टर ने कराया था भर्ती
डॉक्टर पारकर ने आगे बताया कि कल यानी 17 फरवरी को सलीम खान को फैमिली डॉक्टर चोपड़ा की तरफ से लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका ब्लड प्रेशर भी हाई था, इसलिए हमने उनको सेफ्टी की नजर से देखते हुए बैकअप के लिए वेंटिलेटर पर रखा था। अब वो बेहतर कर रहे हैं।

मिलने वालों का जारी है सिलसिला
वहीं सलीम खान का हाल जानने वालों का सिलसिला भी लगातार जारी है। परिवार के अलावा इंडस्ट्री के अन्य लोग भी सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं। दिग्गज लेखक जावेद अख्तर आज सुबह एक बार फिर सलीम खान से मिलने पहुंचे। वहीं अभिनेता सलमान खान लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं।

और पढ़े  क्या ईरान पर बरसेगा तबाही वाला बम, इसमें क्या खास, ट्रंप क्यों कर रहे 3 नंवबर का इंतजार?
  • Related Posts

    राजस्थान: भिवाड़ी की डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, भारी नुकसान की आशंका

    राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में देर रात डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। सांथलका औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में अचानक आग की लपटें उठने…

    इटली: दंगों के बाद सरकार सख्त, हिंसक प्रदर्शन पर पांच साल की जेल, नाबालिगों के लिए क्या बदलेगा कानून?

    इटली ने मंगलवार को हिंसक प्रदर्शनों पर लगाम लगाने के लिए नए सुरक्षा उपायों की घोषणा की। सप्ताहांत में दंगाइयों ने मिलान के प्रमुख खरीदारी क्षेत्र में तोड़फोड़ की थी।…