राजस्थान:-बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित,रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

राजस्थान:-बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित,रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

राजस्थान के पाली में बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे आज तड़के 3.27 बजे जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच पटरी से उतर गए। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे ने जोधपुर से एक दुर्घटना राहत ट्रेन भेजी है। सीपीआरओ ने कहा कि जल्द ही उच्च अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की उम्मीद है। महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे एवं अन्य उच्चाधिकारी जयपुर स्थित मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

हेल्पलाइन की जारी

जोधपुर के लिए: 02912654979, 02912654993, 02912624125, 02912431646
पाली मारवाड़ के लिए: 02932250324
सीपीआरओ ने कहा कि यात्री और उनके परिजन किसी भी जानकारी के लिए- 138 और 1072- पर भी संपर्क कर सकते हैं।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
सीपीआरओ ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतर जाने से 11 डिब्बे प्रभावित हुए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फंसे हुए यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था की गई है ताकि वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

एक यात्री ने कहा कि मारवाड़ जंक्शन से रवाना होने के 5 मिनट के भीतर ट्रेन के अंदर कंपन की आवाज सुनाई दी और 2-3 मिनट के बाद ट्रेन रुक गई। हम नीचे उतरे और देखा कि कम से कम 8 स्लीपर क्लास के डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे। 15-20 के भीतर मिनट एंबुलेंस आ गई।

और पढ़े  गुरुग्राम में थार के बाद बलेनो चालक का आतंक: कैब को मारी जोरदार टक्कर, युवक पर चढ़ाने का प्रयास
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…