राजा रघुवंशी हत्याकांड- पति की हत्या करने वाली सोनम ने मांगी जमानत, राजा के परिवार ने ली आपत्ति

 

 

पने पति की हत्या के आरोप में शिलांग की जेल में बंद सोनम रघुवंशी ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई है। सोनम ने अपने प्रेमी राज व उसके तीन दोस्तों के साथ सात माह पहले राजा की हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया था। सोनम की जमानत पर राजा रघुवंशी के परिवार ने आपत्ति ली है। उनका कहना है कि इस केस में गवाहों के बयान चल रहे है। यदि सोनम को जमानत दी जाती है तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकती है।

कोर्ट ने जमानत पर फैसला नहीं लिया है और अगले माह इस मामले में सुनवाई होगी। राजा के भाई विपिन ने कहा कि सोनम एक शातिर महिला है। उसने राजा की हत्या की योजना बनाई थी और हनीमून के बहाने शिलांग ले जाकर हत्या की थी।

 

देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड केस में कोर्ट ने ट्रायल शुरू कर दिया है। पहले राजा के भाई विपिन के तीन दिन तक कोर्ट ने बयान लिए और उसने राजा व सोनम की गुमशुदगी, सोनम के बर्ताव, शादी के बाद बाहर जाने की प्लानिंग सहित अन्य मामलों की जानकारी ली थी। इसके अलावा सोनम की दो सहेलियों के बयान भी कोर्ट में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हुए है।

इस केस में आरोपियों का साथ देने वाले प्राॅपर्टी ब्रोकर, सुरक्षा गार्ड और फ्लैट मालिक फिलहाल जमानत पर बाहर है। शिलांग पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ अगल से चार्जशीट पेश करेगी। तीनों ने सोनम के फ्लैट से सबूत मिटाने, उसका बैग जलाने और पिस्तौल नाले में फेंकने का काम किया था। राजा के भाई विपिन ने यह आरोप लगाया कि सोनम का भाई गोविंद आरोपियों की मदद कर रहा है,जबकि हत्या के बाद वह हमारे परिवार से मिला था और कहा था कि वह सोनम को सजा दिलवाने में मदद करेगा।

और पढ़े  मैहर कलेक्टर का अलग अंदाज: क्लास में टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाया, लापरवाही पर प्राचार्य-शिक्षक को थमाया नोटिस
  • Related Posts

    सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत का हाफ एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही बरसाईं थीं गोलियां

    सागर के बंडा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य फरार आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश शिवांजय राजपूत को सागर पुलिस ने रविवार तड़के एक…

    मैहर कलेक्टर का अलग अंदाज: क्लास में टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाया, लापरवाही पर प्राचार्य-शिक्षक को थमाया नोटिस

    मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने गुरसरी क्षेत्र का दौरा कर विद्यालय, शासकीय उचित मूल्य की दुकान और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के…