Raid बाप रे इतना पैसा : – जब नोट गिनते-गिनते थक गए सभी अधिकारी, 291 करोड़ बरामद, नोट गिनने बुलाने पड़े मजदूर ।।

Spread the love

इत्र व कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर स्थिति आवास से मिले 181 करोड़ के बाद अब कन्नौज के घर की दीवारें, फर्श, सीलिंग, और तहखाने करोडों रुपये और सोना-चांदी उगल रही हैं। रविवार को तीसरे दिन कन्नौज में महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) और आयकर विभाग की कार्रवाई में करीब 110 करोड़ रुपये नकद और 275 किलो सोना-चांदी मिला है। अभी मशीनों से नोटों की गिनती का सिलसिला जारी है। रकम और बढ़ेगी। कर चोरी की आशंका में बुधवार को डीजीजीआई की टीमों ने कानपुर में शिखर पान मसाला, गणपति ट्रांसपोर्ट के यहां छापा मारा था। यहां से मिले सुराग के आधार पर गुरुवार को इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित घर, फैक्ट्री, ऑफिस, कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप पर कार्रवाई शुरू की गई।
कानपुर में मिली रकम की गिनती पूरी होने के बाद डीजीजीआई की टीम पीयूष को हिरासत में लेकर कन्नौज के छिपट्टी मोहल्ला में स्थित घर पहुंची थी। यहां शनिवार को नोटों से भरे आठे बोरे बरामद हुए थे। तीसरे दिन छिपट्टी में पीयूष जैन के पैतृक मकान, पड़ोस में दो अन्य मकानों और गोदामों में छापेमारी हुई। पैतृक मकान की दीवारों, फर्श, सीलिंग और तहखाने से 110 करोड़ कैश, 250 किलो चांदी और 25 किलो सोना मिला।
सबसे बड़ी रकम पीयूष जैन के बेड रूम में प्लाई और रेक्सीन की बनी शोपीस दीवार के अंदर से मिली है। इसके अलावा सीढ़ियों के अंदर बने होल से भी कुछ रुपये मिले। बरामद रुपयों में दो हजार, पांच सौ, सौ और दस-दस के नोट हैं। गुजरात के अहमदाबाद और लखनऊ से आईं दो टीमों ने छानबीन प्रक्रिया की जानकारी ली।
दीवारों को तोड़ने के लिए  करीब 10 मजदूर लगाए गए। ये लोग गैस वेल्डिंग कटर और छेनी-हथौड़ों से दीवारों और लॉकरों को तोड़ने में जुट रहे। दरवाजों को खोलने के लिए डुप्लीकेट चाबी बनाने के लिए पांच कारीगरों को लगाया गया है।
अब तक की छानबीन में मिले नोटों के जखीरे की मशीन से गिनती मकान के दूसरे मंजिल पर चल रही है। सोना और चांदी की तौल के लिए देशी तराजू को भी लाया गया। डीजीजीआई के अधिकारियों ने अभी और कैश मिलने की संभावना जताते हुए सोमवार सुबह तक छानबीन जारी रहने की बात कही है।

और पढ़े  विधानसभा चुनाव के पहले BJP ने चला 'बटुक पूजा' का दांव, रूठे हुए ब्राह्मणों को साधने की कोशिश

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या में आज से गूंजेगा पंचकल्याणक महोत्सव का मंगल स्वर, 923 जिन प्रतिमाओं की होगी भव्य प्राण-प्रतिष्ठा

    Spread the love

    Spread the love  रायगंज स्थित दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार से भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में जैन धर्म की…


    Spread the love

    डिप्टी CM ने बताया कांग्रेस क्यों चाहती है बसपा से गठबंधन, चुनावों को लेकर किया ये खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveउप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मानना है कि यूपी में विधानसभा चुनाव निर्धारित समय पर ही होंगे। जनगणना की प्रक्रिया चुनाव के पहले या बाद में पूरी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *