Raid: C B I की अलग-अलग जगह पर छापेमारी जारी,तेजस्वी के निर्माणाधीन मॉल पहुंची CBI

Spread the love

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में बिहार समेत दिल्ली व हरियाणा के 25 ठिकानों पर सीबीआई ने छापा मारा है। इससे पहले सीबीआई आज सुबह राजद के चार बड़े नेताओं के घर पहुंची थी। इस बीच खबर है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की संपत्तियों की जांच के लिए उनसे जुड़े ठिकानों पर भी सीबीआई की टीम पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर-71 स्थित अर्बन क्यूब्स मॉल में भी सीबीआई की टीम पहुंची है। मॉल अभी निर्माणाधीन है। टीम के सुबह 10 बजे के आसपास पहुंचने की प्राथमिक सूचना है। कथित तौर पर मॉल में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की हिस्सेदारी है। अर्बन क्यूब सेक्टर-71 म़ॉल का निर्माण व्हाइट लैंड कार्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है। बिहार में राजद सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद के अलावा एमएलसी सुनील सिंह और पूर्व एमएलसी सुबोध राय के आवास पर सीबीआई की टीमें पहुंची हैं। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने नौकरी घोटाले में कथित जमीन को लेकर छापेमारी की है।

इस मामले में सीबीआई ने तीसरी बार बिहार में छापेमारी की है। इससे पहले राजद के पूर्व विधायक और लालू यादव के ओएसडी भोला यादव को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। उनके कई ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी। वहीं सीबीआई के छापे पर एमएलसी सुनील सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने इस छापे को राजनीति से प्रेरित बताया। कहा, यह जानबूझकर किया जा रहा है। इसका कोई मतलब नहीं है। वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आएंगे।दे

और पढ़े  US-Iran- ईरान से अमेरिका ने ढूंढ निकाला अपना पायलट, राष्ट्रपति ट्रंप ने की पुष्टि

दरअसल, ये मामला साल 2004-2009 के रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे तब उस समय नौकरी के बदले जमीन देने के लिए कहा जाता था। चूंकि, पैसे लेने में रिस्क था इसलिए नौकरी के बदले जमीन ही ली जाती थी। वहीं इस तरह के अवैध काम को अंजाम देने के लिए लालू के उस समय के OSD भोला यादव को ही जिम्मेदारी दी गई थी। खबर है कि सीबीआई ने राजद सांसद अशफाक करीम के घर पर भी छापा मारा है। सीबीआई के कई अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे हैं। यह छापेमारी भी लैंड स्कैम के संबंध में बताई जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    Bihar- नए CM के नाम पर सस्पेंस बरकरार, जानिए किस नाम पर लग सकती है मुहर?समझिए वजह 

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। इस बीच बिहार की सियासत में अभी बस दो ही बातों की चर्चा है। पहला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *