Rahul Gandhi: कन्हैया कुमार के साथ सड़क पर उतरे राहुल,सफेद टी-शर्ट में दिखे कांग्रेसी

 

 

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तेवर कुछ अलग हैं। प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद पार्टी ने कन्हैया कुमार के नेतृत्व में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा शुरू की। सभी संगठनात्मक जिलों में 40 अध्यक्ष की घोषणा था। आज राहुल गांधी बिहार में हैं।

 

बेगूसराय पहुंच राहुल गांधी
कांग्रेस में नंबर वन की हैसियत वाले नेता राहुल गांधी बेगूसराय पहुंच चुके हैं। सुभाष चौक पर कन्हैया कुमार ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। राहुल गांधी की अपील पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सफेद टी-शर्ट पहनी है।

 

 

कन्हैया बोले- प्रगति के लिए इस यात्रा में साथ चलें
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी पदयात्रा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि कुछ ही देर में “पलायन रोको नौकरी दो यात्रा” में शामिल होने के लिए हमारे नेता और देश में विपक्ष की सबसे मजबूत आवाज राहुल गांधी आ रहे हैं। आप सभी लोग बिहार में नौकरी, शिक्षा और उन्नति-प्रगति के लिए इस यात्रा में साथ चलें। राहुल जी की अपील है कि अपनी हुंकार दर्ज करवाने के लिए यात्रा में सफेद टी-शर्ट पहन कर आइये और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाइये।

 

 

कांग्रेसियों ने शुरू की पदयात्रा
बेगूसराय के आईटीआई मैदान से “पलायन रोको रोजगार दो” पदयात्रा शुरू हो चुकी है। क्रांगेस कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ दिख रही है। घोड़ा, अंग्रेजी बाजा, सेना भर्ती पेंडिंग अभ्यर्थियों सहित जिले के कांग्रेसियों ने यात्रा शुरू की। कुछ देर में राहुल गांधी बेगूसराय पहुंचेंगे।

 

और पढ़े  बिहार: मूक-बधिर युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

 

सफेल टीशर्ट पहनकर आए समर्थक
वहीं राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होने के बाद दोपहर एक बजे जुबली ढाबा के पास कन्हैया कुमार प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इधर, राहुल गांधी की अपील पर उनके समर्थक सफेद टी-शर्ट पहनकर आएं हैं। यह सभी लोग राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होंगे।

 

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह
राहुल गांधी की पदयात्रा को लेकर बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। गाजे बाजे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता झूमते और गाते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

 

 

कपस्या के पास नुक्क्ड़ सभा का भी आयोजन होगा
बेगूसराय के आईटीआई मैदान से पलायन रोको रोजगार पदयात्रा की शुरुआत होगी। यहां से पदयात्रा पन्हास चौक बाईपास होते हुए सुभाष चौक पर एनएच 31 पर पहुंचेगी। जहां यात्रा में कांग्रेस नेता सह विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल होंगे। 10 बजकर 40 मिनट पर बेगूसराय उलाव पहुंचेगे। साढ़े ग्यारह बजे वह पदयात्रा में सुभाष चौक के समीप शामिल होंगे। इसके कुछ देर बाद कपस्या के पास नुक्क्ड़ सभा का भी आयोजन होगा। यहां सम्बोधन के बाद वह पटना के लिए निकल जाएंगे।

  • Related Posts

    बिहार: मूक-बधिर युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

    बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना गुरुवार…

    बिहार- नौकरी का सुनहरा मौका: 31 अगस्त को जॉब कैंप, 100 पदों पर सीधी भर्ती, 19,500 रुपये तक सैलरी

    नालंदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर जिला नियोजनालय, नालंदा की…