रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। कार्यक्रम के तहत रूसी राष्ट्रपति आज राष्ट्रपति भवन पहुंचे। वहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद पुतिन के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित रात्रिभोज में पीएम मोदी समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। भोज कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पुतिन मॉस्को के लिए रवाना हो गए।
मॉस्को के लिए रवाना हुए पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के भारत दौरे के बाद शुक्रवार रात दिल्ली से मॉस्को रवाना हो गए। रवाना होने से पहले पुतिन ने भारत-रूस संबंधों को साथ चलें, साथ बढ़ें की साझेदारी बताया और भविष्य में सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद जताई।







