पंजाब: सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को व्हाट्सएप कॉल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब: सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को व्हाट्सएप कॉल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सांसद बिट्टू के व्हाट्सएप पर किसी अज्ञात विदेशी नंबर से धमकी दी है। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने सांसद बिट्टू से कहा कि जल्द ही उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद सांसद बिट्टू ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों को दे दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि यह धमकी भरा फोन आया कहां से है।

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू कट्टरपंथियों के खिलाफ लगातार बोलते रहे है और उनके दादा पूर्व मुख्यमंत्री बेकरेंअंत सिंह ने भी पंजाब से आतंकवाद को जड़ से खत्म किया था। सांसद बिट्टू लगातार आतंकियों के निशाने पर रहते हैं। इससे पहले भी कई बार सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को धमकियां मिल चुकी हैं।

सांसद बिट्टू को रविवार सुबह उनके व्हाट्सएप पर किसी व्यक्ति ने विदेशी नंबर से कॉल कर उन्हें बम से उड़ाने की धमकियां दी। बताया जाता है कि धमकियां देने वाले ने कहा कि जैसे उनके दादा का हाल हुआ था वैसे ही उन्हें भी बम से उड़ा दिया जाएगा। सांसद बिट्टू पहले भी कई बार आतंकियों के खिलाफ बोलते रहे है। कुछ दिन पहले उन्होंने वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ बयान दिया था।

अजनाला घटना के बाद सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने अमृतपाल सिंह का खुलकर विरोध किया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके बेबाक बोल पर उन्हें जान से मार देने की धमकी मिली है। पिछली बार जब सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को धमकियां मिली थी तो सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट्स के बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ाया गया था और उन्हें बुलेट प्रूफ कार दी गई थी। उनके पास पहले ही जेड प्लस सुरक्षा है। आतंकवाद को खत्म करने में अहम योगदान देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के बाद से उनके पूरे परिवार को केंद्र सरकार की तरफ से सुरक्षा प्रदान की गई है। रवनीत बिट्टू, उनके भाई गुरकीरत कोटली समेत अन्य परिवारिक सदस्य भी 24 घंटे केंद्रीय सुरक्षा बलों से घिरे रहते हैं।

और पढ़े  पंजाब: भारत-पाकिस्तान सीमा पर डिजिटल फेंसिंग शुरू, घुसपैठ और तस्करी पर रहेगी पैनी नजर, अंधेरे में भी कारगर
  • Related Posts

    परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: जांच के लिए मानसा पहुंची CBI,पुलिस ने टीम को सौंपी मामले से संबंधित फाइल

    पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के लिए  सीबीआई की टीम मानसा पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के परविंदर सिंह…

    हमने पकड़ी 20 हजार करोड़ की ड्रग: अमित शाह का CM मान से सवाल, पंजाब में ड्रग पुड़िया बनकर कैसे आई?

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार शाम लुधियाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला। गृह मंत्री ने…