अमृतपाल: विदेश में बैठे आतंकियों से अमृतपाल के है रिश्ते,सुरक्षा एजेंसियों की जांच में हुआ खुलासा।

अमृतपाल: विदेश में बैठे आतंकियों से अमृतपाल के है रिश्ते,सुरक्षा एजेंसियों की जांच में हुआ खुलासा।

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के विदेश में बैठे आतंकी समूहों से भी रिश्ते काफी गहरे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह बात सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आई है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हो गई हैं। उससे जुड़ी हर चीज की बारीकी से जांच की जा रही है।
यहां तक कि उसके बैंक खातों से लेकर सभी तरह के लिंक की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक वह यूके में रह रहे खालिस्तान समर्थक आतंकी अवतार सिंह खंडा का करीबी सहयोगी है। वहीं, प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नेता परमजीत सिंह पम्मा से भी उसके रिश्ते काफी अच्छे हैं। वह सिख युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए सैद्धांतिक प्रशिक्षण देता है। इसके अलावा वह इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे का भी करीबी है। यह तीन आतंकी पंजाब के माहौल को खराब करने में लगे हुए हैं।

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उसके समर्थकों पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद से सूबे में स्थिति तनावपूर्ण है। सबसे ज्यादा तनाव अमृतपाल के गांव जल्लूपुर खेड़ा में है। बीते 36 घंटों से पूरे गांव पर कड़ा पहरा है। बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। जल्लूपुर खेड़ा के रास्तों पर जगह-जगह नाके लगा दिए गए हैं। गांव में हर आने जाने वाले पर सुरक्षा एजेंसियां कड़ी नजर रख रही हैं।

और पढ़े  BJP की नशा विरोधी यात्रा: रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, बोले-मुझे कुछ हुआ तो सीएम-डीजीपी जिम्मेदार
  • Related Posts

    अमृतसर कोर्ट का फैसला: चाचा की हत्या के दोषी को उम्र कैद, नशे का आदी था गुरपिंदर, संपत्ति के लिए ली थी जान

    अमृतसर जिला सेशन जज जतिंदर सिंह की अदालत ने चाचा नरेंद्र सिंह की हत्या के दोषी गुरपिंदर सिंह उर्फ गोपी को उम्र कैद सुनाई।  गुरपिंदर सिंह गांव गागरभाणा का निवासी…

    पंजाब: अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

    ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एएसआई हरजीत सिंह नंबर 1599/एएसआर सिटी की हत्या के मामले को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, थाना गेट हकीमा…