नैनीताल- HC बार चुनाव के लिए अनंतिम वोटर लिस्ट जारी, 3 वरिष्ठ अधिवक्ता बने पर्यवेक्षक

 

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल की चुनाव कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. महेन्द्र सिंह पाल, महेश चन्द्र कांडपाल व महावीर सिंह त्यागी को चुनाव में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके बाद अनंतिम वोटर लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

चुनाव कमेटी की ओर से जिलाधिकारी को एक पत्र देकर चुनाव के लिए ईवीएम मशीन उपलब्ध कराने हेतु निवेदन किया गया है। चुनाव में सहयोग के लिए प्रदीप लोहनी, विकास उनियाल, पान सिंह बिष्ट, राजीव पाठक, हेम चन्द्र पाठक, विशाल सिंह मेंहरा, मीनाक्षी शर्मा, कौशल साह जगाती, सुनील उपाध्याय, सुनील कुमार, श्वेता बड़ोला डोभाल, सूर्यकान्त मैथानी को निर्वाचन टीम में शामिल किया गया।

चुनाव कमेटी की बैठक में कुर्बान अली मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजेश शर्मा, रविन्द्र सिंह बिष्ट, भाष्कर जोशी, केके तिवारी, कार्तिकेय हरि गुप्ता, राजेश जोशी, तपन सिंह, वन्दना मेहरा, पान सिंह बिष्ट, पंकज कपिल, शीतल सेलवाल, संगीता अधिकारी पाटनी आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।

और पढ़े  देहरादून: एक-दो नवंबर को राष्ट्रपति का दौरा, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…