हल्द्वानी: बेस अस्पताल में शुरू हुआ ICU

 

 

 बेस अस्पताल में लंबे समय से बंद पड़े आईसीयू का बृहस्पतिवार को डीएम ललित मोहन रयाल और मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने उद्घाटन किया। तीन एनेस्थेटिक और 10 स्टाफ नर्सों की मदद से इसे संचालित किया जाएगा।

सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत ने बताया कि नौ बैड के आईसीयू में आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। इसके बेहतर संचालन के लिए तीन अनुभवी एनेस्थेटिक की नियुक्ति की गई है। मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सुशीला तिवारी अस्पताल से चार एक्सपर्ट को लिया गया है। अस्पताल में यूरो और न्यूरोसर्जन सुपर स्पेशिलिस्ट मौजूद हैं। इसके अलावा तीन सर्जन और तीन फिजिशियन की भी तैनाती रहेगी। डीएम ने कहा कि आईसीयू में अनुभवी स्टाफ की तैनाती की गई है। इसका संचालन 24 घंटे एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में होगा। मेयर ने कहा कि बेस में दोबारा आईसीयू शुरू होने से लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। वहां दर्जाधारी सुरेश भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, सीएमएस केएस दताल आदि थे।

और पढ़े  नैनीताल-भीमताल-भवाली जाने वालों ध्यान दें: रविवार शाम चार से रात 10 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद, व्यवस्था जारी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…

    हरिद्वार: CM ने दी नाना पाटेकर दी श्रद्धांजलि, पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद, गांवों के विकास पर जोर

    सिडकुल में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गांवों के विकास,…