विरोध प्रदर्शन- बिहार में विपक्षी दलों का चक्काजाम,पटना में प्रदर्शन कर रहे राहुल और तेजस्वी

 

विपक्ष ने चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के विरोध में बिहार बंद की घोषणा की है। विपक्ष पार्टियों को इमारत-ए-शरिया और सांसद पप्पू यादव ने भी अपना समर्थन दिया है। चक्काजाम का असर पूरे बिहार में देखा जा रहा है।

 

बिहार के गरीबों के हक छीनने की कोशिश की जा रही
इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एनडीए सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि जैसे महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया, वैसे ही बिहार के चुनाव को चोरी करने की कोशिश हो रही है। बिहार के गरीबों के हक छीनने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, हमलोग ऐसा नहीं होने देंगे।

विरोध प्रदर्शन- बिहार में विपक्षी दलों का चक्काजाम,पटना में प्रदर्शन कर रहे राहुल और तेजस्वी

पटना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका
इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा मोड़ तक पहुंच चुके हैं। वह चुनाव आयोग के दफ्तर जाना चाह रहे हैं। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, मुकेश सहनी एक रथ पर सवार होकर आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन, पटना पुलिस टीम ने इन्हें रोक दिया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग लोकतंत्र का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। एनडीए सरकार हमलोगों को रोकने की कोशिश कर रही है लेकिन हमलोग रुकने वाले नहीं है।

विरोध प्रदर्शन- बिहार में विपक्षी दलों का चक्काजाम,पटना में प्रदर्शन कर रहे राहुल और तेजस्वी

राजद कार्यकर्ताओ ने सड़क पर चल रहे ऑटो पर बरसाए डंडे 
गया में भी बिहार बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। इंडिया गठबंधन के नेतओं के द्वारा गया बंद कराने के लिए जुलूस निकाला गया है। गांधी मैदान के पास महजूद राजद कार्यकर्ताओ ने सड़क पर चल रहे ऑटो के उपर ऑटो बंद करने को लेकर ऑटो पर लगातार डंडे मारते हुए नजर आए है। इस घटना के बाद ओटो चालको में आक्रोश है। वह पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन- बिहार में विपक्षी दलों का चक्काजाम,पटना में प्रदर्शन कर रहे राहुल और तेजस्वी

राजधानी में बंद का पूरा असर दिखा
बिहार बंद का असर राजधानी पटना में पूरी तरह से दिखने लगा है। इंडिया गठबंधन के सातों दलों के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सड़क पर उतर चुके हैं। इनकम टैक्स से लेकर डाकबंगला चौराहा तक विपक्षी दलों के प्रदर्शनकारियों की भीड़ दिख रही है। सभी लोग चुनाव आयोग की दफ्तर की ओर बढ़ रहे हैं। जाम के कारण आवागमन ठप पड़ गया है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

विरोध प्रदर्शन- बिहार में विपक्षी दलों का चक्काजाम,पटना में प्रदर्शन कर रहे राहुल और तेजस्वी
राहुल-तेजस्वी चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर बढ़ रहे
बिहार बंद के समर्थन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वामदल के दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी के मुकेश सहनी और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पटना में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। तीन नेता इनकमटैक्स गोलंबर पर पहुंच चुके हैं। तीनों यहां से चुनाव आयोग के ऑफिस तक जाएंगे। वहीं विपक्षी दलों के कार्यकर्ता एनडीए सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन- बिहार में विपक्षी दलों का चक्काजाम,पटना में प्रदर्शन कर रहे राहुल और तेजस्वी
मधुबनी में भी बंद का असर, ट्रेनें भी रोकी
बिहार बंद का असर मधुबनी जिले में भी स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। मधुबनी के दरभंगा-सुपौल रेलखंड स्थित परसा हॉल्ट पर राजद कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे रेलवे यातायात बाधित हो गया। इंडिया गठबंधन की महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा किए गए निर्णय के खिलाफ हमलोग एकजुट हुए हैं। चुनाव आयोग बिहार की जनता के साथ अन्याय नहीं कर सकती है।
विरोध प्रदर्शन- बिहार में विपक्षी दलों का चक्काजाम,पटना में प्रदर्शन कर रहे राहुल और तेजस्वी
लखीसराय में सड़क पर ही बैठक विपक्षी दलों के नेता
लखीसराय जिले में शहीद द्वार समेत विभिन्न स्थानों पर बंद समर्थकों ने मुख्य सड़कों को जाम कर दिया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बंद समर्थकों का आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा बिहार में पूर्ण मतदाता पुनरीक्षण कार्य केंद्र सरकार के इशारे पर कराया जा रहा है। उनका कहना है कि यह प्रक्रिया गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के लिए अनुचित है, जिससे उनकी राजनीतिक आवाज़ दबाई जा रही है।प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरकर अपना विरोध प्रकट किया है, जिससे स्थानीय यातायात प्रभावित हो रहा है। पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद है, लेकिन प्रदर्शनकारियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।
और पढ़े  बिहार: पहले प्यार, फिर मंदिर में शादी का दावा... अब साथ रखने से इनकार, दारोगा पर युवती ने लगाए आरोप
  • Related Posts

    बिहार में टला रेल हादसा, महानंदा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे,मची अफरा-तफरी

    बिहार के भोजपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। आरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15484)…

    बिहार: शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार, 2 शिक्षक निलंबित; छात्राओं को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप

    बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल में दो सरकारी शिक्षकों पर नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो बनाने, उसे वायरल करने और कथित तौर पर ब्लैकमेल कर परेशान करने…