गोपाल खेमका मर्डर केस: कारोबारी अशोक साव को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार, गोपाल खेमका की हत्या की साजिश रचने का आरोप

Spread the love

 

बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका मर्डर केस में पटना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में कारोबारी अशोक साव को गिरफ्तार किया है। उसपर गोपाल खेमका की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पटना सिटी से गिरफ्तार शूटर विजय सहनी से पूछताछ के बाद पुलिस को अशोक साव के खिलाफ कई सबूत मिले थे। वह नालंदा का रहने वाला है। पुलिस ने छापेमारी कर अशोक साव को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस अशोक साव से पूछताछ कर रही है।

अशोक साव ने दी थी 10 लाख की सुपारी
पुलिस सूत्रों की मानें तो अशोक साव बिल्डिंग एवं कंस्ट्रक्शन लाइन में कारोबार करता था। इसी कारोबार को लेकर उसकी गोपाल खेमका से विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद उसने गोपाल खेमका की हत्या की साजिश रची। इसके बाद उसने गोपाल खेमका को मारने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी। प्रोफेसनल शूटर हायर किए। इसके बाद इस वारदात को अंजाम दिलवाया।

विकास के परिजनों ने कहा- वह निर्देश है
इधर, पटना पुलिस की एक टीम ने पहले ही विकास उर्फ राजा को एनकाउंटर में मार गिराया है। हालांकि, उसके परिजन उसे निर्दोष बता रहे हैं। उनका कहना है कि विकास चेन्नई में जॉब करता था। उसका इनसब से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन, पुलिस ने उसे बलि का बकरा बना दिया। पुलिस की गोली का शिकार हुए विकास की मौत के बाद उसकी मां ने कहा कि विकास ने कुछ नहीं किया है। वह पूरी तरह  निर्देश है। घटना के बाद विकास के घर में मातम पसरा है।

और पढ़े  Bihar: पटना समेत इन 20 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

 


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- फैजल खान को अब 30 जून तक राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर लगाई है रोक, अंगरक्षकों को नहीं मिली जमानत

    Spread the love

    Spread the loveपटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में यूट्यूबर और शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। जिला…


    Spread the love

    Bihar: पटना समेत इन 20 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पटना समेत कई जिलों शुक्रवार सुबह से ही धूप छांव का खेल जारी है। रात में राजधानी समेत…


    Spread the love