जिस्मफरोशी का अड्डा: 3 हजार दो और यौन संबंध बनाओ, मसाज के नाम पर थाईलैंड की युवती दे रही खुला ऑफर।

दिल्ली में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार चलने के मामले समय-समय पर सामने आते ही रहते हैं। पुलिस छापामारी कर स्पा सेंटरों के संचालकों के खिलाफ शिकंजा भी कसती है। ताजा मामला दिल्ली के शाहदरा जिले के रिषभ विहार का है। यहां भी स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। शाहदरा पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश कर थाइलैंड की सात युवतियां समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच दिल्ली की युवतियां भी शामिल हैं। थाइलैंड की युवतियां भारत में अवैध रूप से रह रही थीं। दिल्ली पुलिस ने थाइलैंड दूतावास को सूचना दे दी है।शाहदरा डीसीपी आर सत्य सुंदरम के अनुसार रिषभ विहार में स्माइल ए स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर सेंटर के अंदर भेजा। सेंटर के रिसेप्शन में राजकुमार नाम का युवक मिला। उसने मसाज के लिए दो हजार रुपये मांगे।
इसके बाद थाइलैंड की युवती के साथ एक केबिन में भेज दिया। युवती ने संबंध बनाने के लिए तीन हजार रुपये मांगे। पुलिसकर्मी ने स्याही लगे नोट युवती को दिए। पुलिसकर्मी के इशारा करने के बाद पुलिस टीम अंदर गई और बरौला, सेक्टर-49 नोएडा निवासी राजकुमार समेत 12 युवतियों का गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता लगा कि स्पा सेंटर आशीष चोपड़ा का है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

और पढ़े  ओपनएआई की फिर से मनमानी: अमेरिकी सरकारी वेबसाइटों को बनाया निशाना, पारदर्शिता को लेकर क्या बोले सैम ऑल्टमैन?
  • Related Posts

    विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान- हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही…

    एसएससी सीजीएल 2026: 30 सितंबर को होने वाली टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर-1 प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए उपलब्ध है।…