अयोध्या- ये कैसी सुरक्षा: वीआईपी ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाहियों को “‘पतली कमरिया” पर रील बनाना पड़ा महंगा ,, एसएसपी ने किया चारों को लाइन हाजिर

अयोध्या- ये कैसी सुरक्षा: वीआईपी ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाहियों को “‘पतली कमरिया” पर रील बनाना पड़ा महंगा , एसएसपी ने किया चारों को लाइन हाजिर

अयोध्या में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात चार महिला सिपाहियों की रील वायरल होने के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। चारों सिपाहियों ने ड्यूटी के दौरान भोजपुरी गाने ‘पतली कमरिया मोरी… हाय हाय हाय’ गाने पर रील बनाई थी जो कि वायरल हो गई। इस दौरान एक सिपाही डांस कर रही थी जबकि दो उसे प्रोत्साहित कर रही थीं और एक वीडियो बना रही थी।

मामले की जानकारी होते ही अयोध्या के एसएसपी मुनिराज ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। जिन महिला सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है उनमें कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी व संध्या सिंह हैं। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तीव्र गति से किया जा रहा है जिसे देखते हुए सुरक्षा के बेहद कड़े प्रबंध किए गए हैं। यहां पर हर समय भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहता है।
इन सिपाहियों का हंसी मजाक बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। चारों महिला सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

एसएसपी मुनिराज का बयान। वीडियो संज्ञान में आया है । वीआईपी ड्यूटी प्वाइंट राम जन्मभूमि सुरक्षा ड्यूटी पर मनोरंजन कर रही थी। अभी उनका लाइन हाजिर किया गया है। जांच के बाद सस्पेंशन भी किया जाएगा।

और पढ़े  वेनेजुएला में राजनीतिक कैदियों की रिहाई: ट्रंप और रोड्रिगेज की मुलाकात के बाद अहम फैसला, कौन आए जेल से बाहर?
  • Related Posts

    विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान- हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही…

    ओडिशा: महानदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, राज्य में 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    ओडिशा सरकार ने पिछले चार दिनों में लगभग 1.4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, क्योंकि बाढ़ की एक नई लहर ने कई जिलों को प्रभावित किया है।…