2 होटलों में पकड़ा देह व्यापार, सात युवतियों समेत 15 लोग दबोचे, आपत्तिजनक सामग्री भी मिली

 

लीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में 12 जनवरी देर रात पुलिस-प्रशासन ने दो होटलों में छापामार कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सात युवतियों व आठ पुरुषों समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन होटल संचालक शामिल हैं। दोनों स्थानों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, शक्तिवर्धक दवाएं, मोबाइल व नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने  अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने मंगलवार को पुलिस लाइन में मीडिया को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना बन्नादेवी क्षेत्र के चौहान कॉम्प्लेक्स स्थित स्काई वे होटल और मैराकी होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित करने की पुलिस को सूचना मिली। सत्यापन के बाद सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार, एसडीएम कोल महिमा राजपूत के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक साथ दोनों होटलों पर छापा मारा। दोनों ही होटल के कमरों से सात युवतियां और आठ युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

 

पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सभी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। इनमें होटल संचालक रविंद्र सिंह पर मारपीट व दुष्कर्म समेत दो, राहुल वार्ष्णेय पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम समेत दो, शुभम शर्मा पर तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। यह जांच भी की जा रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और होटल प्रबंधन की क्या भूमिका रही है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ पर जानकारी मिली है कि होटल मालिकों द्वारा दलालों की मिलीभगत से जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। यहां दिल्ली, झारखंड पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से ग्राहकों को सप्लाई करने के लिए लड़कियों को बुलाया जाता था। अन्य जगहों पर भी महिलाओं को जिस्मफरोशी के लिए भेजा जाता था। व्हाट्सएप ग्रुप से भी महिलाओं के फोटो ग्राहकों को भेजने के बाद साैदा तय होता था। 

और पढ़े  UP- इन लोगों को मिलेगी 18 रुपये किलो चीनी: मुफ्त मिलेगा 35 किलो राशन, बाजरा न मिला तो ले जाएं गेहूं-चावल

होटलों को सील करने की तैयारी

एसपी सिटी ने बताया कि दोनों होटल मालिकों के पास संचालन के वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं। इसके आधार पर इनको सील कराने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा शहर भर में संचालित होटलों की भी जांच कराई जाएगी। यदि उनके पास दस्तावेज नहीं पाए गए या नियमानुसार संचालन नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह पकड़े गए 

  • रविंद्र सिंह निवासी काशीराम आवास गुरुरामदास नगर, सारसौल, बन्नादेवी
  • राहुल वार्ष्णेय निवासी शिव विहार काॅलोनी, सासनी गेट
  • राजा निवासी छप्पर वाली मस्जिद वाल्मीकि बस्ती, बन्नादेवी
  • अभिषेक निवासी वाल्मीकि बस्ती गली नंबर 01 नई बस्ती, बन्नादेवी
  • अरुण निवासी खानपुर किटौली, थाना अतरौली
  • करन निवासी काली मंदिर, सारसौल, बन्नादेवी
  • शुभम शर्मा निवासी सारसौल, बन्नादेवी
  • दीपक निवासी वाल्मीकि बस्ती, बन्नादेवी

यह हुई बरामदगी

छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल परिसर से नकदी, मोबाइल फोन, शराब, बैंकिंग से जुड़े सामान और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। इनमें 58,070 रुपये नकद, 17 मोबाइल फोन, दो आगंतुक रजिस्टर, पांच एटीएम कार्ड, एक क्यूआर कोड स्कैनर, एक स्वैप मशीन, 35 विजिटिंग कार्ड, तीन प्रेस पहचान पत्र, दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं। पुलिस ने एक कार व एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है।

मोटी कमाई के लालच में हो रहा देह व्यापार
मोटी कमाई के लिए कारोबारियों ने शहरी क्षेत्र में जगह-जगह देह व्यापार के अड्डे खोल रखे हैं। शहर में खुले होटलों व स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस कार्रवाई के बाद यह साफ हो गया है कि अगर पुलिस गहनता से जांच करें तो शहर, बाहरी क्षेत्र, जीटी रोड व हाईवे किनारे बिना किसी वैध दस्तावेजों के संचालित हो रहे होटलों में देह व्यापार का कारोबार पकड़ा जा सकता है।

और पढ़े  बड़ी वारदात: बीच रोड पर काटा युवती का गला, हालत गंभीर, एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने की वारदात

जिले में जगह-जगह होटल खुल गए हैं। हर जगह 24 घंटे कमरे उपलब्ध हैं के बोर्ड लगे हैं। कई होटल तो ऐसी जगह हैं जहां न तो यात्री पहुंच सकता है न ही कोई परिवार का व्यक्ति। ऐसे सुनसान स्थानों पर होटलों का संचालन संदेहास्पद है। पुलिस के अनुसार जब जांच टीमें दोनों होटलों के कमरों में पहुंची तो शर्म से उनकी नजरें झुक गई। कई जोड़े आपत्तिजनक अवस्था थे।

छापामारी के दौरान पुलिस ने होटलों में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी कब्जे में लिया है। पुलिस अब होटल में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान करेगी। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर होटल में आने-जाने वाले लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। –  मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…