प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 52वें दौरे पर बृहस्पतिवार को काशी पहुंचे। यहां प्रदेश के कई मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी होटल ताज पहुंचे। यहां मॉरीशस के पीएम की मेजबानी की। आज भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होनी है।
52वें दौरे पर काशी आए हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 52वें दौरे पर काशी आए हैं। इस दौरान भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच होटल ताज में द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होनी है।
पीएम के स्वागत में भाजपा नेता ने गाया भोजपुरी गाना
भाजपा नेता और एमएलसी धर्मेंद्र राय ने भोजपुरी में गाना गाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के ताकतवर नेता हैं। वहीं, गोला दीनानाथ के पार्षद संजय केशरी ने कहा कि मॉरिशस के प्रधानमंत्री और देश के पीएम का हम स्वागत करने के लिए खड़े हैं। पीएम ने जीएसटी में बदलाव कर जनहित में निर्णय लिया है।
गुलाब की पंखुड़ियों से पीएम का स्वागत
ताज होटल के पास प्रधानमंत्री मोदी का फूलों से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हर- हर महादेव और मोदी- मोदी के जयकारे लगाए।







