ब्रेकिंग- अयोध्या: मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीन चंद्र राम गुलाम कल अयोध्या के दौरे पर।

भूटान के प्रधानमंत्री के बाद डॉ. गुलाम दूसरे राष्ट्राध्यक्ष होंगे जो अयोध्या आकर भगवान रामलला का दर्शन पूजन करेंगे।

वे कल 12 सितंबर को वाराणसी से सुबह 11 बजे महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका मॉरीशस की पारंपरिक शैली में रेड कार्पेट स्वागत करेंगे।

हवाई अड्डे से वे प्रयागराज-लखनऊ हाईवे के रास्ते लगभग 15 किलोमीटर दूर राम मंदिर जाएंगे।

राम मंदिर में प्रधानमंत्री गुलाम लगभग डेढ़ घंटे रुकेंगे।

इस दौरान वे भगवान रामलला राजाराम का विधिवत पूजन करेंगे।

मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन कर इसकी प्रगति की जानकारी लेंगे।

मंदिर परिसर में जटायु व अंगद टीले पर जाकर प्राचीन शिव मूर्ति का जलाभिषेक करेंगे।

दौरे को भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनयिक संबंधों की मजबूती से जोड़ा जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियां एयरपोर्ट से लेकर मंदिर परिसर तक अलर्ट मोड पर।

इसके बाद प्रधानमंत्री गुलाम 12:30 बजे देहरादून रवाना होंगे।

और पढ़े  एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव: उपभोक्ता को 1 अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…