अयोध्या- काशी विश्वनाथ से दर्शन कर पहुँचे 2300 श्रद्धालु अयोध्या, रामलला और हनुमानगढ़ी में किया पूजन

 

नातन धर्म की भक्ति और श्रद्धा का अनूठा दृश्य उस समय दिखाई दिया जब पुणे (महाराष्ट्र) से लगभग 2300 श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद अयोध्या पहुँचे। श्रद्धालुओं का यह विशेष जत्था अयोध्या और काशी की संयुक्त यात्रा पर निकला है, जिसका उद्देश्य धर्म और संस्कृति के प्रति आस्था का संदेश फैलाना है।
इस विशाल यात्रा का आयोजन पुणे के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। मुख्य आयोजकों में रहे

अयोध्या- काशी विश्वनाथ से दर्शन कर पहुँचे 2300 श्रद्धालु अयोध्या, रामलला और हनुमानगढ़ी में किया पूजन
रामभाऊ दाभाड़े (मा. सदस्य जिला परिषद, पुणे वाघेली),
महेंद्र भड़ले (मा. उपसरपंच, वाघोली),
संदीप (आबा) सातव (जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा पुणे, उपसरपंच वाघेली, सदस्य पुणे मनपा शा.नि. समिती एवं अध्यक्ष रत्नदीप सोशल फाउंडेशन),
रत्नमाला संदीप सातव (अध्यक्ष, रत्नदीप सोशल फाउंडेशन)।
अयोध्या पहुँचते ही पुणे से आए श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत हुआ। तत्पश्चात सभी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दिव्य दर्शन कर आत्मिक संतोष और अलौकिक अनुभूति प्राप्त की। दर्शन के दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन कर देश, समाज और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

अयोध्या- काशी विश्वनाथ से दर्शन कर पहुँचे 2300 श्रद्धालु अयोध्या, रामलला और हनुमानगढ़ी में किया पूजन
इसके बाद श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी पहुँचकर बजरंगबली के चरणों में नमन किया और कनक भवन, सरयू तट सहित अन्य पावन स्थलों पर भी दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
यात्रा आयोजकों का कहना है कि पुणे से चलकर काशी और अयोध्या तक की इस धार्मिक यात्रा ने न केवल श्रद्धालुओं को अध्यात्मिक आनंद दिया बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का संदेश भी दिया है।

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…