आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और डॉ. सदानंद समेत 9 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक

Spread the love

ईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और डॉ. सदानंद दाते समेत उत्तराखंड पुलिस के नौ अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक दिए जाएंगे। इनमें से आईजी डॉ. रावत और डॉ. दाते को विशिष्ट सेवा के आधार पर पदक दिया जाएगा।

 

इनमें डॉ. दाते का नाम सीबीआई कोटे से भेजा गया था। डॉ. दाते सात वर्ष तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान सीबीआई में तैनात रहे हैं। इनके अलावा सात अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के आधार पर राष्ट्रपति पदक की घोषणा की गई है। इनमें दो फायर सर्विस के कर्मचारी भी शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी दीपम सेठ ने शुभकामनाएं दी हैं।

 

इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक
– प्रबोध कुमार घिल्डियाल, डीएसपी, रुद्रप्रयाग।
– शिवराज सिंह, डीएसपी, चम्पावत।
– ज्योति चौहान, इंस्पेक्टर विजिलेंस, सेक्टर देहरादून।
– सुभाष चन्द्र, इंस्पेक्टर इंटेलीजेंस,
– साजिद अली, एएसआई, पुलिस मुख्यालय। 

फायर सर्विस से
– गिरीश चंद्र लोहानी, लीडिंग फायरमैन, देहरादून।
– मुकेश कुमार पोखरियाल, लीडिंग फायरमैन, देहरादून।

दो सिविल डिफेंस वार्डनों को राष्ट्रपति पदक
– मीना मोहन शर्मा, सेक्टर वार्डन
– रविंद्र मोहन काला, डिप्टी डिविजनल वार्डन


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- प्रदेश में पुष्प उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बनेगी नीति, उत्पादकों को मिलेंगे अच्छे दाम
  • Related Posts

    चारधाम यात्रा- आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से, यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू होंगे। पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, सुबह 7 बजे से पंजीकरण वेबसाइट तथा…


    Spread the love

    रिंकू राणा- थारू जनजाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला

    Spread the love

    Spread the love   मायके से होली खेलकर स्कूटी से अपने घर जा रही थारू जन जाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत…


    Spread the love