Presidential Election Results Today : भारत को आज मिलेंगे 15वें नए राष्ट्रपति, आज 11 बजे से होगी वोटों की गिनती।

Spread the love

भारत में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की जगह कौन नए महामहिम होंगे इसकी आधिकारिक घोषणा बृहस्पतिवार को हो जाएगी। 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद भवन में सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।
यूं तो विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ सत्तारूढ़ राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है मगर जीत-हार के वोटों के अंतर का पता मतगणना से चलेगा। मतगणना से उन दावों की सत्यता भी पता चलेगी कि कई दलों के विधायकों ने बिना जानकारी दिए अपनी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की है। द्रौपदी मुर्मू जीतने पर देश की पहली आदिवासी महिला होंगी जो सर्वोच्च सांविधानिक पद पर आसीन होंगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होना है। 
पूरे देश से मतपेटियां मंगलवार की शाम तक संसद भवन पहुंच चुकी हैं और मतगणना अधिकारी भी गिनती के लिए तैयार हैं। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में होगा जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है।
राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को इन चुनावों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वह मतगणना की निगरानी करेंगे। परिणाम शाम तक आने की उम्मीद है।


Spread the love
और पढ़े  आज से पश्चिम एशिया के लिए शुरू होगी 48 उड़ानें, यात्रियों को मिलेगी रिफंड-रीबुकिंग की सुविधा

Related Posts

पश्चिम एशिया में तनाव पर डीजीसीए ने जारी की एडवाइजरी..

Spread the love

Spread the loveपश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने देश की सभी एयरलाइंस को खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्रों से बचने और सुरक्षा जोखिम आकलन…


Spread the love

Euthanasia: सम्मानजनक मौत के लिए हरीश संग डॉक्टर लड़ रहे जिंदगी से जंग, अब ऐसी है स्थिति

Spread the love

Spread the loveएम्स के एक शांत वार्ड में जिंदगी और मौत के बीच ठहरी एक लंबी प्रतीक्षा चल रही है। हरीश राणा अब शब्दों से परे एक ऐसी अवस्था में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *