राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को चेतावनी- अगर जल्द समझौता नहीं हुआ, तो तबाह कर देंगे खर्ग द्वीप

Spread the love

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनका देश ईरान में अपने सैन्य अभियानों को समाप्त करने के लिए एक और अधिक समझदार शासन के साथ गंभीरता से बातचीत कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि इस दिशा में काफी प्रगति हुई है। लेकिन अगर किसी भी वजह जल्द ही कोई समझौता नहीं हो पाता है (जिसकी बहुत अधिक संभावना है)और अगर होर्मुजलडमरूमध्य व्यापार के लिए नहीं खुलता है, तो हम उनके सभी बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल कुओं और खर्ग द्वीप को पूरी तरह तबाह कर देंगे, जिन्हें हमने जानबूझकर अभी तक छुआ नहीं है। उन्होंने लिखा, यह उन असंख्य सैनिकों और अन्य लोगों का बदला होगा, जिन्हें ईरान ने पिछले शासन के 47 वर्षों के आतंक के दौरान बेरहमी से मार डाला था। इस मामले पर ध्यान देने के धन्यवाद।

 

स्पेन ने अमेरिकी विमानों के लिए बंद किया हवाई क्षेत्र
इससे पहले स्पेन ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का एलान किया। स्पेनिश रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स ने कहा, हम ईरान के साथ जंग से जुड़ी किसी भी कार्रवाई के लिए न तो सैन्य अड्डों के इस्तेमाल की अनुमति देते हैं और न ही हवाई क्षेत्र के उपयोग की। यह कदम पहली बार स्पेनिश अखबार एल पेस में प्रकाशित हुआ था, जिसमें सैन्य सूत्रों का हवाला दिया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रतिबंध के कारण पश्चिम एशिया में लक्ष्यों की ओर जाने वाले सैन्य विमानों को नाटो सदस्य स्पेन से होकर गुजरने के बजाय वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ेगा। हालांकि, आपातकालीन स्थितियों में हवाई क्षेत्र बंद करने का यह नियम लागू नहीं होगा। इससे पहले, रविवार को ट्रंप ने क्यूबा पर हमले की चेतावनी दी।

और पढ़े  पूर्व विधायक की फैक्टरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गेट के साथ अंदर खड़े ट्रक पर भी लगी गोलियां

Spread the love
  • Related Posts

    Alert: मेडिकल रिपोर्ट ने चौंकाया- 21 की उम्र में मौत, बार-बार चक्कर आने को अनदेखा करना पड़ गया भारी

    Spread the love

    Spread the loveशरीर को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान को ठीक रखना तो जरूरी है ही, साथ ही जरूरी है कि आप शरीर में होने वाले कुछ भी…


    Spread the love

    कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकनाडा के सरे शहर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जसमन सेखों के नाम से हुई है,…


    Spread the love