
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां श्रम विभाग बहुत जोरों से करा रहा है जिसका जायजा लेने उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम राज्यमंत्री मन्नू कोरी आज अयोध्या पहुंचे थे। यहां सर्किट हाउस में श्रम राज्यमंत्री मन्नू कोरी का स्वागत भाजपा के नेता और उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्रा ने किया श्रम मंत्री मन्नू कोरी ने बताया कि अयोध्या में अंबेडकरनगर के श्रमिकों के बेटियों का सामूहिक विवाह 25 नवंबर को कराया जाएगा। अयोध्या के जीआईसी के मैदान में होगा सामूहिक विवाह, एक हजार बेटियों की कराई जाएगी शादी। रामलला का दर्शन पूजन भी करेंगे श्रम राज्यमंत्री मन्नू कोरी। सर्किट हाउस में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित व उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्रा ने श्रम राज्यमंत्री मन्नू कोरी का स्वागत किया।