देहरादून- प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू, 7 आईएएस अफसरों को मिलेगी नई जिम्मेदारियां

Spread the love

ए साल में प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही कई आईएएस के विभाग बदल सकते हैं। प्रमोशन के बाद सचिव बने सात आईएएस को भी नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली के पास वर्तमान में गृह, पेयजल और कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं। उनका केंद्र से इंपैनलमेंट का पत्र आ चुका है।

ऐसे में अगर वह केंद्र जाते हैं तो यह महत्वपूर्ण विभाग खाली हो जाएगा। दूसरी ओर हाल ही में आठ अपर सचिवों की सचिव पद पर पदोन्नति हुई है। इनमें से एक ईवा आशीष श्रीवास्तव प्रतिनियुक्ति पर होने के चलते उन्हें परफॉर्मा पदोन्नति दी गई है।

बाकी डॉ. अहमद इकबाल, सोनिका, रंजना राजगुरू, आनंद स्वरूप, देव कृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडेय और राजेंद्र कुमार एक जनवरी से सचिव बन गए हैं। अब इन सभी सचिवों को भी जिम्मेदारियां मिलनी हैं। इस हिसाब से सचिवों के विभाग बदले जाएंगे।

 


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर हरिद्वार में बड़े पैमाने पर होगा कार्यक्रम, पहुंचेंगे अमित शाह
  • Related Posts

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love