प्रयागराज Violence – प्रयागराज हिंसा के 40 उपद्रवियों के पोस्टर हुए जारी, शाम तक लगेगे पुराने शहर में..

प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के 40 उपद्रवियों की तस्वीर जारी कर दी गई हैं। इन्हीं तस्वीरों से अब पोस्टर तैयार किए जाएंगे। घटनास्थल के पास लगे सर्विलांस कैमरों के वीडियो फुटेज में उपद्रवियों की तस्वीरें कैद हुई थीं। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी होने पर सूचना दें। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि अटाला बवाल में शामिल उपद्रवियों के पोस्टर पुराने शहर में शाम तक लग जाएंगे। वीडियो फुटेज के आधार पर कुल 40 उपद्रवियों का पोस्टर जारी किए गए हैं।

एक दर्जन से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले किए गए
आपको बता दें कि 10 जून को जुमे की नमाज के बाद अटाला में उपद्रव हुआ था। अब एक दर्जन से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले करने वाले उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई करने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा संभागीय परिवहन अधिकारी को क्षतिग्रस्त गाड़ियों की एक सूची सौंपी गई है, जिसमें गाड़ियों का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया है। वहीं सूत्रों की मानें तो आरटीओ द्वारा क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों की कुल कीमत चार से पांच लाख बताई गई है।

और पढ़े  UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…