लखनऊ : बेजुबान जानवरों को छत पर तड़पता छोड़ परिवार निकला नैनीताल की सैर पर, पड़ोसी ने किया वीडियो वायरल

गोमतीनगर में रहने वाला एक परिवार घर में आठ पालतू श्वान नौकरानी के भरोसे छोड़कर चार दिन पहले नैनीताल चला गया। दो दिन में इनकी देखभाल से ऊबी नौकरानी ने श्वानों को छत पर खुले में छोड़ दिया। तेज धूप में खाना-पानी की कमी से श्वान तड़पने लगे तो पड़ोसियों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

इसके बाद पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था जीवाश्रय ने पुलिस को जानकारी दी और फिर उसकी मदद से मंगलवार को घर से आठों श्वानों को रेस्क्यू किया गया। इन्हें गोमती नगर के श्वान आश्रय गृह में रखा गया है। पुलिस ने संस्था की शिकायत पर मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता का मामला दर्ज कर लिया है।

जीवाश्रय संस्था के प्रबंधक अमित ने बताया कि वायरल वीडियो से पता चला कि विशाल खंड-एक में भवन संख्या 1/1145 की छत पर खुले में कई श्वान धूप में तड़प रहे हैं। इनको पूरा खाना-पानी भी नहीं मिल रहा था।

मंगलवार शाम वह पुलिस को लेकर मकान पर पहुंचे तो पता चला कि श्वानों का मालिक चार दिन पहले नैनीताल घूमने गया है। वह इन श्वानों को ब्रीडिंग कराने के लिए लाया था। एक श्वान की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। इनमें राट विलर, जर्मन शेफर्ड आदि प्रजाति के छह से आठ माह के श्वान हैं।

मालिक खाना बनाने वाली नौकरानी के भरोसे इन्हें छोड़ गया था। श्वानों को घर में रखने पर उसे ज्यादा सफाई करनी पड़ रही था, इसलिए दो दिन बाद उसने इन्हें छत पर छोड़ दिया। उसने इन्हें धूप से बचाने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किया। वहीं, सही से खाना-पानी न मिलने से श्वानों की हालत खराब हो गई थी।

और पढ़े  वंदे भारत का हब बनी काशी: आठ साल में मिलीं नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें, 5 राज्यों तक सफर हुआ आसान
  • Related Posts

    अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा

        परिवहन विभाग द्वारा आज संभागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या श्री विष्णु राजा सिंह…

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…