Ayodhya – अयोध्या दौरे पर आए आदित्य ठाकरे ने होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा – प्रचार साहित्य बनकर रह गई हैं केंद्रीय एजेंसियां

Spread the love


अयोध्या भारत की आस्था
से जुड़ी हुई है। यह पवित्र भूमि हम सभी की आस्था का केंद्र है। ईडी और दूसरी केंद्रीय जांच एजेंसियां भाजपा का प्रचार साहित्य बनकर रह गई हैं। यह बातें बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने अयोध्या के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

आदित्य ठाकरे बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे हैं। यहां एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में वह राजनीतिक सवालों से यह कहकर बचते रहे कि वह नितांत धार्मिक यात्रा पर अयोध्या आए हैं। कहा कि अयोध्या हम राजनीति के लिए नहीं आए हैं, बल्कि हम अयोध्या भक्त बनकर आए हैं। लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लगातार हो रही ईडी की पूछताछ पर उन्होंने कहा कि ईडी और अन्य दूसरी जांच एजेंसियां भाजपा का प्रचार साहित्य बनकर रह गई हैं। आदित्य अयोध्या पहुंचते ही इस्कॉन मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन किया।

उन्होंने कहा कि 2018 में जब शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे अयोध्या आए थे तो हमने पहले मंदिर फिर सरकार का नारा दिया था। इसी नारे के साथ ही माहौल बनता गया। 2019 में सुप्रीम कोर्ट से निर्णय भी आ गया और मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। मथुरा के सवाल पर कहा कि कोर्ट के निर्णय से राममंदिर का निर्माण हो रहा है, हमें खुशी है। हम इसी को आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज रामलला का दर्शन करेंगे और आर्शीवाद लेंगे कि हमारे हाथ से जो भी देश सेवा, महाराष्ट्र के लोगों की सेवा हो वह अच्छी हो।

और पढ़े  कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और कई की हालत गंभीर

Spread the love
  • Related Posts

    कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और कई की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्टरी में रखे…


    Spread the love

    अयोध्या- गुरु की स्मृतियों में भावुक हुई अयोध्या की संत परंपरा, 12वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य

    Spread the love

    Spread the love   उत्तर तोताद्रिमठ में श्रद्धांजलि सभा, संतों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन; पीठाधीश्वर स्वामी अनंताचार्य बोले—गुरुदेव के उपदेश और आशीर्वाद आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *