ब्रेकिंग न्यूज़ – निवेशकों का करोड़ो रुपए गबन कर स्वास्तिक कंपनी का डायरेक्टर पंकज कुमार वर्मा खुलेआम रहा घूम।

अयोध्या-

निवेशकों का करोड़ो रुपए का गबन कर, जालसाजी व धोखाधड़ी करने वाला स्वास्तिक कंपनी का डायरेक्टर वांछित अभियुक्त पंकज कुमार वर्मा खुलेआम घूम रहा है। पुलिस नही कर रही है गिरफ्तार। निवेशकों के करोड़ों रुपए गबन करने का है आरोप। बताते चले कि एक मुकदमा अभियुक्त पंकज कुमार वर्मा पुत्र वंशराज वर्मा निवासी- 147 ग्राम भुसिया हथिगो हैदरगंज अयोध्या के विरुद्ध मु.अ.स. 255/21 धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471, 506 भा.द.वि. पंजीकृत हुआ था। जो मा. न्यायालय में विचाराधीन है तथा वर्तमान में अभियुक्त पंकज कुमार वर्मा के विरुद्ध एक अन्य मुकदमा मु.अ.स. 41/22 धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471, 506 भा.द.वि. पंजीकृत हुआ है। जिसकी विवेचना रानोपाली चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। वर्तमान मुकदमा कई महीने से पंजीकृत होने के उपरांत भी वांछित अभियुक्त पंकज वर्मा की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। स्वास्तिक कंपनी का डायरेक्टर वांछित अभियुक्त पंकज कुमार वर्मा निवेशकों का करोड़ो रुपए का गबन कर, जालसाजी व धोखाधड़ी करके खुलेआम घूम रहा है तथा निवेशकों को मारने की धमकी भी दे रहा है।

और पढ़े  जौनपुर- 200 कारतूस, चार असलहों और 7.58 लाख रुपये के साथ अंतरराज्यीय 5 तस्कर गिरफ्तार
  • Related Posts

    अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा

        परिवहन विभाग द्वारा आज संभागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या श्री विष्णु राजा सिंह…

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…