लखनऊ पहुंचे आदित्य ठाकरे अयोध्या के लिए हुए रवाना।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे अयोध्या जाने के लिए बुधवार दोपहर लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां शिवसैनिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर बातचीत में उन्होंने कहा कि जब हम 2018 में पहली बार यहां आए थे तो हमने नारा दिया था कि पहले मंदिर फिर सरकार। उन्होंने कहा कि मैं अयोध्या जा रहा हूं। जहां मैं रामलला के दर्शन करूंगा और उनसे आशीर्वाद लूंगा।
आदित्य ठाकरे के अयोध्या आगमन से पहले उनके स्वागत के लिए महाराष्ट्र से करीब दो हजार शिवसैनिक मंगलवार की देर रात्रि अयोध्या पहुंच गए हैं। देर रात्रि स्पेशल ट्रेन से लगभग 1200 शिवसैनिकों का दल अयोध्या स्टेशन पहुंचा।
जहां से सीधे निर्धारित धर्मशालाओं में उन्हें ले जाया गया और अब वह अपने नेता का गर्मजोशी के साथ स्वागत करने की तैयारी में जुटे हुए। आदित्य ठाकरे बुधवार दोपहर अयोध्या पहुंचेंगे वे सबसे पहले इस्कान मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे ।उसके बाद पत्रकारों से वार्ता करेंगे। फिर सीधे रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे और शाम को सरयू आरती में भी शामिल होंगे।

और पढ़े  बरेली: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार
  • Related Posts

    अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा

        परिवहन विभाग द्वारा आज संभागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या श्री विष्णु राजा सिंह…

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…