ब्रेकिंग -प्रेम प्रसंग बना विकास यादव की मौत की वजह।

अयोध्या

प्रेम प्रसंग बना विकास यादव की मौत की वजह।7/8 जून की रात थाना पूराकलंदर अन्तर्गत ग्राम माफीदार का पुरवा मजरे अंजना में हुई थी विकास की हत्या।थाना पूराकलंदर पुलिस ने किया बीती रात हत्या के दो आरोपियों बब्लू निषाद और रामजीत निषाद को को मसौधा बाजार से गिरफ्तार कर लिया जबकि इनका एक साथी लल्लन निषाद फरार हो गया।मामले का खुलासा करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने बताया कि मृतक विकास अपने घर से शादी में जने की बात कहकर घर से निकला था।पर वह किसी शादी में न जाकर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था।जहाँ आरोपियों ने उसको प्रेमिका से मिलते हुये देख लिया।और दौड़ाकर उसे पीटना शुरु कर दिया और उसे मरणासन्न स्थिति में गन्ने के खेत में छिपाकर भाग निकले थे।आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पहले भी विकास को गांव में न आने के लिये कहा गया था पर वह नहीं माना और उस दिन फिर से गाऔव आकर वह गांव की बेटी से छुपकर मिल रहा था जिस पर हम आपे से बाहर हो गये और उसे पीट कर मार दिया।

और पढ़े  UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी
  • Related Posts

    अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा

        परिवहन विभाग द्वारा आज संभागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या श्री विष्णु राजा सिंह…

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…