प्रयागराज- महाशिवरात्रि पर संगम स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, माघ मेले का आज अंतिम स्नान

Spread the love

 

 

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के पवित्र संगम की रेती पर लगे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक सालाना मेले का रविवार को 44वां और अंतिम दिन है। माघ मेले के छठवें और आखिरी स्नान पर्व यानी महाशिवरात्रि पर रविवार को त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से ही त्रिवेणी संगम के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मेला अधिकारी ऋषिराज के मुताबिक सुबह 7:00 तक 16 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। शाम तक आंकड़ा एक करोड़ तक पहुंच सकता है।

वहीं, ग्रहों नक्षत्रों का अद्भुत संयोग महाशिवरात्रि के पर्व को कई गुना फलदाई बना रहा है। आज के दिन अन्न,वस्त्र और स्वर्ण दान का विशेष महत्व है।

आज करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान
मेला क्षेत्र में मौजूद अमर उजाला के वरिष्ठ संवाददाता मुनींद्र वाजपेई और विनोद तिवारी के मुताबिक  माघ मेले के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि को लेकर मेला प्रशासन ने भी खास तैयारी की है। मेला प्रशासन ने आज करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान लगाया है।

साढ़े तीन किलोमीटर लंबे घाट पर स्नान कर रहे श्रद्धालु
सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के भी आलाधिकारी ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं। माघ मेले में बनाए गए साढ़े तीन किलोमीटर लंबे घाट पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं।

एटीएस के कमांडो भी मेले में चप्पे पर
माघ मेले में सुरक्षा के लिए जहां यूपी पुलिस, पीएसी और आर ए एफ को तैनात किया गया है। वहीं एटीएस के कमांडो भी मेले में चप्पे पर नजर रख रहे हैं। मेले की सुरक्षा मे 400 सीसीटीवी कैमरों से कराई जा रही है। इसमें डेढ़ सौ से ज्यादा एआई कैमरे भी लगाए गए हैं।
और पढ़े  आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

शिवालयों में भी सुरक्षा के खास इंतजाम
महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान कर शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। शिवालयों में भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज के मनकामेश्वर समेत सभी पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रविवार सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।

माघ मेले में अब तक 22 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं,  जो कि अब तक के माघ मेले में सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। महाशिवरात्रि के इस छठवें और अंतिम स्नान पर्व के साथ ही माघ मेला 2026 का औपचारिक समापन भी हो जाएगा।

Spread the love
  • Related Posts

    हैवानियत- मुजफ्फरनगर में परेशान 23 साल की बहू ने 67 वर्ष के ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।…


    Spread the love

    CM Yogi-: गाजियाबाद के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the love सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दुधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर पहले जलाभिषेक किया उसके बाद महंत नारायण गिरी ने पटका पहना…


    Spread the love