प्रधानमंत्री किसान योजना : सभी किसानों के लिए खुशखबरी इस दिन आयेगी 12वीं किस्त, जल्द ही खत्म होगा इंतजार


भारत
की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। ऐसे में देश की एक बड़ी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कृषि क्षेत्र से जुड़ी हुई है। भारत में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न तरह की योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। स्कीम के अंतर्गत किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं कुछ दिनों के भीतर किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को भी भेजा जा सकता है। ऐसे में देश के भीतर कई किसान बीते लंबे समय से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त सितंबर महीने की किसी भी तारीख को जारी कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
वहीं जिन लोगों ने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनके 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। वहीं जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी। उनको भी 12वीं किस्त मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा- त्रिशूर में खड़े ट्रक से टकराई कार: तमिलनाडु के आठ छात्रों की मौत
  • Related Posts

    नेपाल जलप्रलय: मदद से पीछे हटे अमेरिका जैसे देश, ट्रंप के फैसले से राहत कार्यों को लगा बड़ा झटका

    नेपाल में अगस्त के अंत में ग्लेशियर टूटने से आई सदी की सबसे भीषण बाढ़ और भूस्खलन के दो हफ्ते बाद भी राहत कार्यों में भारी लाचारी देखने को मिल…

    चीन का दबदबा-: मालदीव ने भारत की जगह चीन को दिया थिलाफुशी पोर्ट का ठेका, कहा- संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा

    मालदीव ने थिलाफुशी में बन रहे नए अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का ठेका चीनी कंपनी को दिए जाने पर उठ रहे सवालों के बीच बुधवार को साफ किया कि किसी विदेशी साझेदार…