उत्तराखंड: राज्य को मिली खुशखबरी..कयाकिंग में प्रभात कुमार ने जीता गोल्ड,सेना को भी स्वर्ण पदक

Spread the love

38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत टिहरी बांध की झील में आयोजित कयाकिंग 1000 मीटर हीट कैटेगरी में उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने गोल्ड मेडल जीता है। वहीं 1000 मीटर कैनोइंग हीट में सेना को स्वर्ण पदक मिला है।

राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड ने कल सोमवार को भी पदकों की बारिश जारी रखी थी। राज्य को दो स्वर्ण सहित 10 पदक मिले हैं। जिससे पदकों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। इनमें 17 स्वर्ण, 27 रजत और 33 कांस्य पदक हैं।

3000 मीटर रेस में अंकिता ध्यानी और जूडो में सिद्धार्थ रावत ने स्वर्ण पदक जीता है। जबकि चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में प्रखर, साहिल मलिक, अनु कुमार और प्रवीण ने रजत पदक जीता। मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम स्पर्धा में भागीरथी रावत, आरना चौहान और श्रद्धा जोशी ने रजत पदक जीता। वहीं, जूडो पुरुष 73 किलोग्राम वर्ग में प्रदीप रावत ने रजत पदक हासिल किया।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- चारधाम यात्रा, परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को दी हरी झंडी, तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love