इंडिगो की वडोदरा-दिल्ली उड़ान में बिजली गुल, आधे घंटे अंधेरे में पसीने से तरबतर हुए 160 यात्री

वडोदरा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान में रविवार रात करीब 160 यात्रियों को आंधे घंटे तक अंधेरे में बेहद पसीने के साथ बैठना पड़ा। दरअसल, विमान को बिजली देने वाला ग्राउंड पावर यूनिट (जीपीयू) उड़ान से पहले खराब हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

 

यह इंडिगो की उड़ान 6ई 657 (वडोदरा–दिल्ली) थी। इस विमान को रात 8:40 बजे रवाना होना था।

उन्होंने बताया कि इंजीनियरों को ग्राउंड पावर यूनिट की खराबी ठीक करने में लगभग 12 से 15 मिनट लगे और फिर विमान को दोबारा बिजली देने में 15 मिनट और  लग गए।

विमान में सवार थे 160 यात्री
अधिकारी ने बताया, इस दौरान लगभग 30 मिनट तक विमान के अंदर पूरी तरह अंधेरा रहा और एयर कंडीशनर भी काम नहीं कर रहा था, जिससे यात्री बहुत ज्यादा पसीने से परेशान हो गए। विमान में लगभग 160 यात्री सवार थे।

इंडिगो ने इस घटना पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

जीपीयू क्या होता है?
ग्राउंड पावर यूनिट एक ऐसा उपकरण होता है, जो विमान जब गेट पर खड़ा होता है, तब उससे जोड़ा जाता है। यह विमान की लाइट, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और एयर कंडीशनर को चलाने के लिए जरूरी बिजली देता है, जिससे इंजन या अंदर लगे जनरेटर को चलाने की जरूरत नहीं पड़ती।

उड़ानों की निगरानी करने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के अनुसार, वडोदरा–दिल्ली उड़ान का प्रस्थान 8:40 बजे तय था, लेकिन यह लगभग 10 बजे रवाना हो सकी, यानी इसमें करीब 1 घंटा 20 मिनट की देरी हुई।

और पढ़े  प्रेमी युगल का कत्ल: 36 साल का संदीप और 25 की कविता, 8 माह से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे, दोस्त ने की हत्या!
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…