Poonam:- अपने किए पर पूनम को नहीं कोई अफसोस, कम खाया खाना.. जानें कैसा रहा जेल में उसका पहला दिन

Spread the love

चार हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद पूनम के चेहरे पर कोई अफसोस नजर नहीं आया। पहले दिन जेल में उसका व्यवहार सामान्य रहा। उसे महिला बैरक में अन्य महिला बंदियों के साथ रखा गया है। जेल से जो भी खाने को मिला उसने वही खाया। हालांकि उसने अन्य बंदियों के साथ ज्यादा बात नहीं की।

 

तीन मासूम बच्चियों और खुद के बेटे की हत्या की आरोपी पूनम को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जेल में भी पूनम की गतिविधियों पर नजर रखी गई। वीरवार सुबह उसने समय पर नाश्ता किया और जेल में बनी दाल रोटी ही खाई। जेल अधिकारियों का कहना है कि उसके व्यवहार से नहीं लगा कि उसे बहुत ज्यादा पछतावा हो।

 

जहां हुई जिया की हत्या, पुलिस ने लिया जायजा
सिवाह गांव में हुई जिया (9) की हत्या के मामले में सेक्टर-29 थाना पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। वीरवार को पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही मृतक बच्ची के परिजनों से भी बात की। थाना पुलिस आरोपी पूनम को भी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी। घटना स्थल की निशानदेही कराई जाएगी। 

 

सिवाह गांव के दीपक ने थाना सेक्टर-29 में पूनम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनके चाचा की बेटी पूनम ने 19 अगस्त को उनकी बेटी जिया की हत्या कर दी थी। बुधवार रात को थाना सेक्टर-29 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वीरवार को थाना प्रभारी अनिल कुमार अपनी टीम के घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की। साथ ही परिजनों ने भी घटना के बारे में जानकारी ली।

और पढ़े  होर्मुज के पास भटके 200 जहाज, ईरान युद्ध की सिग्नल जैमिंग से वैश्विक ऊर्जा बाजार चिंता में...

 

परिजनों ने बताया कि वारदात के दिन आरोपी उन्हीं के घर में जिया के साथ सोई थी। रात को वह किसी समय जिया को लेकर छत के रास्ते से बराबर वाले प्लाट की छत पर पहुंची और सीढि़यों से नीचे आकर पशुओं को पानी पिलाने के लिए बनी हौद में बच्ची को डुबोकर उसकी हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि आरोपी पूनम को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी। साथ ही घटना स्थल की निशानदेही कराई जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    संसद से नरेंदर गायब, भारत से सिलेंडर गायब: एलपीजी संकट पर राहुल गांधी का बयान, केंद्र सरकार से पूछे तीखे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऊर्जा सुरक्षा मामले में केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने संकट से निपटने के लिए अग्रिम तैयारी किए जाने का आह्वान करते हुए…


    Spread the love

    राहुल गांधी- नासिक कोर्ट ने वीर सावरकर टिप्पणी का मानहानि मामला किया बंद, शिकायतकर्ता ने वापस लिया केस

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर पर 2022 में की गई टिप्पणी को लेकर दर्ज मानहानि मामले को नासिक की एक आपराधिक अदालत ने बंद…


    Spread the love