Bihar: मंत्री गिरिराज के बयान से गरमाई राजनीति, मुसलमानों और बुर्का को लेकर की विवादित टिप्पणी

Spread the love

 

बिहार के बेगूसराय जिले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान ने राजनीतिक पारा हाई कर दिया है। मामला मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी और पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह के मस्जिद में सजदा करते हुए वायरल वीडियो से शुरू हुआ। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “अब वोट के लिए गोमांस खाना ही बचा है?” इसके बाद दोनों पक्षों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया।

मीडिया से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में इंडी गठबंधन और खासकर बिहार में लालू यादव व कांग्रेस पार्टी घुसपैठियों को ही मुसलमान मानते हैं। उन्होंने कहा कि जब एनडीए की सरकार आएगी तो ऐसे लोगों को चुन-चुनकर बिहार से बाहर किया जाएगा और डिपोर्ट किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन्हें बचाने के लिए न राहुल गांधी आएंगे और न ही तेजस्वी यादव।

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि यह मुसलमान हैं, चाहे बांग्लादेशी क्यों न हों, लेकिन उनका रहने का हक भारत में नहीं है। उन्होंने पिछले दिनों एसआईआर विवाद का भी उदाहरण दिया और बुर्का विवाद पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि लोग बुर्का पहनकर क्यों हंगामा करते हैं, क्या भारत इस्लामी देश है। देश बाबा साहब के संविधान के तहत चलता है। आधार कार्ड दिखाते समय, पासपोर्ट बनवाने और एयरपोर्ट पर बुर्का उठाकर मुंह दिखाने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन मतदान केंद्र पर बुर्का उठाने में लोग शर्माते हैं।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर शंका होगी तो पोलिंग एजेंट कानून के तहत बुर्का उठवाएगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश का संवैधानिक स्तर गिरा नहीं है और भारत में संविधान से कानून चलता है। चुनाव संविधान के तहत होता है और अधिकार देता है कि किसी को संदेह हो तो राजनीतिक दल का पोलिंग एजेंट बुर्का उठवाएगा।

और पढ़े  Bihar: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत के बाद छोड़े गए तेजस्वी, बोले- जेल से नहीं डरते, जारी रहेगी हमारी लड़ाई

Spread the love
  • Related Posts

    बिहार में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की मौत,पांच गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम चंपारण जिले के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर…


    Spread the love

    Bihar: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत के बाद छोड़े गए तेजस्वी, बोले- जेल से नहीं डरते, जारी रहेगी हमारी लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveपटना में छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर निकला आरजेडी का राजभवन मार्च हंगामे में बदल गया। पुलिस ने…


    Spread the love