Bihar: मुकेश सहनी की पार्टी ने जारी की फाइनल लिस्ट,15 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

 

 

हागठबंधन में डिप्टी सीएम की पद की मांग को लेकर अब तक अड़े विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने सोमवार सुबह विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की इस लिस्ट में पांच उम्मीदवारों को टिकट दिया गया। इसके बाद देर शाम वीआईपी ने अपनी फाइनल लिस्ट जारी कर दी। इसमें 15 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। खास बात यह है कि मुकेश सहनी ने उम्मीदवारों का चयन करने में जातीय समीकरण का खूब ख्याल रखा है। 15 उम्मीदवारों में सात निषाद, तीन यादव, दो राजपूत, एक अग्रहरि वैश्य, एक कुर्मी, एक केवट और एक मुसहर जाति के प्रत्याशी को टिकट दिया है।

विकासशील इंसान पार्टी ने चैनपुर से बाल गोविंद सिंह, सुगौली से शशि भूषण सिंह, सिकटी से हरियाणा प्रमाणिक, बिहपुर से अपर्णा कुमारी मंडल, कटिहार से सौरव अग्रवाल, केसरिया से वरुण विजय, लौरिया से रन कौशल प्रताप सिंह, गोपालपुर से प्रेम कुमार, बाबूबरही से बिंदु गुलाब यादव को टिकट दिया है। वहीं इससे पहला पहली सूची में छह उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। इसमें औराई से भोगेंद्र सहनी, बरूराज से राकेश कुमार, दरभंगा सदर से उमेश सहनी, कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती, आलमनगर से नवीन निषाद, गौड़ाबौराम से संतोष सहनी को वीआईपी ने टिकट दिया।

 

डिप्टी सीएम पद की चाह अब भी है सहनी को

 

संतोष, मुकेश सहनी के भाई हैं। इस सीट से राजद प्रत्याशी ने भी नामांकन भर दिया था लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। वहीं पहले चर्चा थी कि गौड़ाबौराम से मुकेश सहनी खुद चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, बाद में मुकेश सहनी ने स्पष्ट कहा कि वह चुनाव ही नहीं लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने डिप्टी सीएम पद की मांग फिर से दोहराई। कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो वह डिप्टी सीएम बनना चाहते हैं।

 

और पढ़े  बिहार में नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू की अहम बैठक,एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?

15 सीट के अलावा यह ऑफर भी मिला था
बता दें कि महागठबंधन में मुकेश सहनी 50 सीट और डिप्टी सीएम का पद मांग रहे थे। फिर बाद में वह 40 सीट और डिप्टी सीएम के पद की मांग करने लगे। इसके बाद दिल्ली गए वहां राहुल गांधी से मिले। वापस पटना आए और प्रेस वार्ता बुलाई। चार बार प्रेस वार्ता का समय बदला फिर कैंसिल कर दिया। अंततः पता चला कि महागठबंधन सहनी को 15 सीट देने के अलावा दो सदस्यों को विधान परिषद और एक सदस्य को राज्यसभा भेजने के लिए तैयार है। इसके बाद सहनी ने अपनी पहली लिस्ट जारी की।

  • Related Posts

    बिहार में नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू की अहम बैठक,एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?

    बिहार में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने जब जनता दल यूनाईटेड को महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने का फिर…

    बिहार में UCC लागू होगा! :नीतीश, मांझी, चिराग, कुशवाहा में कौन गृह मंत्री अमित शाह के साथ

    इस तस्वीर में दिख रही जिंदादिली और इससे आ रहा मेल-मिलाप या अपनापन का संदेश आगे भी आता रहेगा? सवाल इसलिए है क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री के समान आचार संहिता…