ममलेश्वर दर्शन पर सियासत: दिग्विजय के निशाने पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, BJP बोली- शिव भक्ति से क्यों परेशानी?

Spread the love

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भारत में सशक्त और मजबूत लोकतंत्र बने रहने की ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर से की गई कामना पर  राजनीतिक बयान बाजी का सिलसिला शुरू हो चुका है। उनके इस बयान पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर उनकी कथनी और करनी में अंतर बताते हुए, उन्हें सद्बुद्धि देने की भोलेनाथ से मांग की ।

 

नहीं सुधरे तो आप जिम्मेदार, भोलेनाथ नहीं करते क्षमा’ हैं
यही नहीं दिग्विजय सिंह ने उनके नहीं सुधरने पर भोले बाबा की ओर से असत्य कहने पर क्षमा नहीं किए जाने की चेतावनी भी जारी की। ‘नहीं सुधरे तो आप जिम्मेदार, भोलेनाथ नहीं करते क्षमा’ हैं। साथ ही ज्ञानेश कुमार की भोलेनाथ से की गई प्रार्थना पर दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि हे ओंकारेश्वर के शंकर भोले बाबा भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को सद्बुद्धि दें, जिस से उनकी कथनी और करनी में अंतर न हो ।

 

भारत में सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव आवश्यक है। मुख्य निर्वाचन आयोग आयुक्त अभी तक आप का ट्रैक रिकॉर्ड भाजपा के पक्ष में रहा है। यदि दिल्ली लौटकर आप अभी भी नहीं सुधरे तो फिर आप स्वयं उसके लिए जिम्मेदार होंगे। शंकर भोले नाथ बाबा असत्य बोलने वाले लोगों को क्षमा नहीं करते। बम-बम भोले।

 

दिग्विजय सिंह को किसी के शिव भक्त होने से कष्ट क्यों हो गया?’
इधर इस पर खंडवा पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि, खुद को सबसे बड़ा सनातनी और राम भक्त कहने वाले दिग्विजय सिंह को किसी के शिव भक्त होने से कष्ट क्यों हो गया? यह तो नकली कांग्रेस है, जो नकली देव भक्त हैं। इनको अब दूसरों की भक्ति से भी कष्ट है। 23 साल पहले जब वे मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं थे तब उन्होंने संकल्प लिया था कि वे सारे ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे। यहां तो भगवान के दरबार में कोई भी आ सकता है।

और पढ़े  मध्यप्रदेश: राजगढ़ में नाले में बही वैन, 9 लोगों की मौत

 

बता दें कि, भारत सरकार के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर थे, जहां रविवार सुबह उन्होंने ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर भगवान का सपत्नीक पूजन अर्चन और अभिषेक किया । इस दौरान उनका कहना था कि, ओमकारेश्वर दर्शन के साथ ही उनका द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन का संकल्प भी पूरा हुआ, जो 2003 में उन्होंने लिया था । भगवान के दर्शन से वे प्रसन्नचित्त नज़र आये, और मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि हमने भारतवर्ष के सभी मतदाताओं के लिए एक सशक्त और पारदर्शी लोकतंत्र के ऊपर ममलेश्वर महादेव की कृपा बनी रहे ऐसी स्तुति की है।


Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, 4 लोगों की मौत व पांच घायल

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-मुंबई आठ लेन एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में झाबुआ जिले के पारा से खाटूश्याम बाबा के दर्शन के लिए जा रहा परिवार हादसे का…


    Spread the love

    हरियाली अमावस्या पर बाबा महाकाल ने धारण किया दिव्य स्वरूप, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    Spread the love

    Spread the loveश्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर आज बुधवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने…


    Spread the love