Rain- बारिश से एमपी-महाराष्ट्र सीमा पर बढ़ा जलस्तर, नदी में बहे वाहन, प्रशासन पर फूटा लोगों का गुस्सा

मध्यप्रदेश के बालाघाट और महाराष्ट्र की सीमा पर बहने वाली बाघ नदी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिसकी चपेट में आकर दो बड़े वाहन नदी में बह गए। यह घटना मध्यप्रदेश के अंधियाटोला और महाराष्ट्र के गल्लाटोला के बीच स्थित बाघ नदी पर बने पुल के पास हुई।

बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दोनों वाहन नदी किनारे खड़े किए गए थे, लेकिन सुबह से जारी तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और दोनों वाहन देखते ही देखते तेज बहाव में समा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिससे बाघ नदी उफान पर है।

 

लोगों में नाराजगी
बढ़ते जलस्तर के चलते नदी किनारे खड़े वाहन सुरक्षित स्थान पर नहीं ले जाए जा सके और तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहाकर ले गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों कि माने तो घटना के काफी समय बाद भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए कोई भी जिम्मेदार विभाग या प्रशासनिक टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते वाहनों को हटाया जाता तो इस नुकसान से बचा जा सकता था।

 

 

राहत एवं बचाव कार्य की मांग
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अभी भी नदी किनारे कई अन्य वाहन खड़े होने की जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में उनके भी बाढ़ की चपेट में आने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था करने, वाहनों को सुरक्षित स्थान पर हटाने तथा आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है।

और पढ़े  एमपी में चीतों का तीसरा ठिकाना तैयार: बुंदेलखंड में शुरू होगा नया अध्याय, CM मोहन यादव आज छोड़ेंगे दो चीते

दोनों राज्यों के प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी और नालों के किनारे जाने से बचें तथा बारिश के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। लगातार हो रही वर्षा के कारण क्षेत्र के कई नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे हालात लगातार चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

  • Related Posts

    एमपी में चीतों का तीसरा ठिकाना तैयार: बुंदेलखंड में शुरू होगा नया अध्याय, CM मोहन यादव आज छोड़ेंगे दो चीते

    मध्यप्रदेश अब चीतों के मामले में देश का सबसे अहम केंद्र बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रहा है। कूनो और गांधीसागर के बाद अब बुंदेलखंड के…

    भीषण हादसा: लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, पति-पत्नी और बेटी की मौत

    जिले की बदनावर तहसील के लेबड़-नयागांव फोरलेन पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में पति-पत्नी…