रामनगर: गणपति विसर्जन को पहुंचे 2 गुट भिड़े, निकलीं तलवारें, पुलिस ने संभाला

 

र्जिया मंदिर में गणपति विसर्जन को पहुंचे दो गुट आपस में भिड़ गए। इस बीच हुए विवाद में कुछ लोगों ने तलवारें भी लहराईं। एक घंटे बाद पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत किया। बरसात के चलते कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में तीन दिन पूर्व एसडीएम ने कोसी नदी में गणपति विसर्जन पर रोक लगा दी थी। इस दौरान काशीपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को हल्दुआ बैरियर पर रोकने का निर्णय लिया गया था लेकिन एसडीएम का यह निर्देश केवल हवा हवाई साबित हुआ।

रोक के बावजूद हर दिन 10 से अधिक श्रद्धालुओं के समूह विसर्जन के लिए गर्जिया मंदिर पहुंच रहे थे। विभाग की इस लापरवाही के चलते बृहस्पतिवार को गर्जिया में यूपी के धामपुर और बिजनौर से श्रद्धालुओं के दो गुट विसर्जन के लिए पहुंचे। जानकारी के अनुसार एक समूह विसर्जन कर लौट रहा था जबकि दूसरा विसर्जन के लिए कोसी नदी की ओर जा रहा था। तभी गर्जिया मंदिर की पार्किंग के प्रवेश द्वार के पास दोनों समूह आमने-सामने आ गए। यहां पहले रास्ता देने को लेकर दोनों गुटों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इस बीच कुछ लोग तलवारें लहराकर रास्ता देने को कहने लगे। विवाद की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पर्याप्त पुलिस नहीं होने के चलते पुलिसकर्मी के साथ धक्कामुक्की की गई। इसके करीब एक घंटे बाद भारी पुलिस बल ने पहुंचकर मामले को शांत किया।

 

शुक्रवार को विवाद की है संभावना
शुक्रवार को बाराएवफात को लेकर शहर में जुलूस निकाला जाना है। वहीं गणपति विसर्जन को लेकर भी श्रद्धालुओं का गर्जिया का दौरा भी जारी है। ऐसे में प्रशासन को विवाद की संभावना है। जिसे देखते हुए गणपति विसर्जन को लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को हल्दुआ बैरियर पर रोका जाएगा।

गर्जिया में हुए विवाद की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कर श्रद्धालुओं को उनके गंतव्यों को भेज दिया है। मामले में दोनों पक्षों में से किसी की भी ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। – अरुण कुमार सैनी, कोतवाल, रामनगर।

 

और पढ़े  रुड़की: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, त्योहारों के दौरान योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

हल्दुआ बैरियर पर विसर्जन के लिए आने वाले लोगों को रोकने के निर्देश परिवहन विभाग व पुलिस को दिए गए थे। श्रद्धालु रोकने के बावजूद भी विसर्जन के लिए कैसे आए व गर्जिया में हुई पूरी घटना की जानकारी ली जा रही है। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। – प्रमोद कुमार, एसडीएम, रामनगर।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…