पुलिस ने पिकअप से बरामद किया भारी विस्फोटक, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

Spread the love

 

दिल्ली में हुए कार बम धमाके के बाद राजस्थान पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी बीच श्रीनाथजी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री से भरी एक पिकअप को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि पिकअप में इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक भरा था कि अगर इसमें ब्लास्ट होता तो करीब 10 किलोमीटर के दायरे में बड़ा नुकसान हो सकता था।

आमेट से नाथद्वारा ले जाया जा रहा था विस्फोटक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप आमेट क्षेत्र से नाथद्वारा की ओर जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में ले लिया। पिकअप में भरा विस्फोटक देखकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई। इसके बाद तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया और उन्हें भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

काउंटिंग और विस्फोटक की नेचर की जांच जारी
अधिकारियों के अनुसार पिकअप में मौजूद विस्फोटक की मात्रा इतनी अधिक थी कि इसका ब्लास्ट बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकता था। फिलहाल पुलिस टीम जब्त की गई सामग्री की गिनती कर रही है और उसकी नेचर तथा क्षमता की जांच कर रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक कहां से लाया गया और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पिकअप चालक से पूछताछ में कुछ नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को गंभीरता से खंगाल रही है। पुलिस इस पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए अनेक पहलुओं पर जांच बढ़ा रही है। फिलहाल वाहन चालक व संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ जारी है।

और पढ़े  BSNL लाया किफायती रिचार्ज प्लान: कम दाम में लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा, जानें आपके लिए कौन सा है बेस्ट?

Spread the love
  • Related Posts

    जारी है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण काल में क्या करें और राशियों पर कैसा होगा असर

    Spread the love

    Spread the love     साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से हो चुका है। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 47…


    Spread the love

    नितिन नवीन समेत BJP के नौ राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी देखें

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके बाद उनकी आवाज संसद से पूरे देश में सुनी जाएगी।…


    Spread the love