हल्द्वानी: उपद्रव के दौरान मूक बने रहने पर पुलिस चौकी प्रभारी फिरोज आलम बैलपड़ाव निलंबित

Spread the love

 

 बैल पड़ाव पुलिस चौकी में हुए हंगामा और तोड़फोड़ की गाज सोमवार की शाम चौकी प्रभारी बैल पड़ाव पर गिरी। उच्च स्तरीय जांच के बाद दोषी मिलने पर एसएसपी डॉ. मंजू नाथ टीसी ने चौकी प्रभारी फिरोज आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस चौकी बैलपड़ाव में 23 अक्तूबर को भीड़ ने घुसकर उपद्रव किया। चौकी में खड़े वाहन में तोड़फोड़ एवं हिंसा की घटना को अंजाम दिया। चौकी प्रभारी समय रहते प्रभावी कारवाई नहीं कर सके। वह मूकदर्शक बने रहे। इसे गंभीर लापरवाही माना गया। एसएसपी ने उच्च-स्तरीय जांच कराया। जांच की अंतरिम रिपोर्ट में सामने आया कि चौकी प्रभारी उप निरीक्षक फिरोज आलम भीड़ नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहे। कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही बरती गई। कानून-व्यवस्था संभालने में कोई प्रभावी प्रयास नहीं किया गया। एसएसपी डा. मंजूनाथ टी सी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी चौकी बैलपड़ाव उनि फिरोज़ आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। कर्तव्य उल्लंघन व लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- विवाह समारोह के लिए 2 व्यावसायिक सिलिंडर मिलेंगे, DM ने तत्काल प्रभाव से लागू की व्यवस्था
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love