PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी डोमिनिका में पकड़ा गया , अब होगी भारत लाने की तैयारी

Spread the love

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पड़ोस के डोमिनिका में पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ इंटरपोल ने ‘यलो नोटिस’ जारी किया था। स्थानीय मीडिया की खबरों में बुधवार को इस बारे में बताया गया।
एंटीगुआ और बारबुडा द्वारा इंटरपोल का ‘यलो नोटिस’ जारी किए जाने के बाद डोमिनिका में पुलिस ने मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) चोकसी को पकड़ लिया। ‘एंटीगुआ न्यूज रूम’ के मुताबिक, चोकसी एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता लेने के बाद 2018 से यहां रह रहा था।
एंटीगुआ पीएमओ ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि हमने डोमिनिका से कहा है कि वो गैरकानूनी रूप से डोमिनिका में प्रवेश करने पर मेहुल चोकसी पर सख्त कार्रवाई करे और उसे सीधे भारत को प्रत्यर्पित कर दे। 

एंटीगुआ के पीएम गैस्टन ब्राउन ने कहा कि हम चोकसी को वापस नहीं लेंगे। उसने यहां से फरार होकर बड़ी गलती की है। डोमिनिकन सरकार और वहां के कानूनी अधिकारी हमसे सहयोग कर रहे हैं। हमने इस बारे में भारत सरकार को सूचना दे दी है ताकि उसे सौंपा जा सके। उन्होंने कहा कि शायद चोकसी नाव के जरिए डोमिनिका पहुंचा था। वहां की सरकार हमसे और भारत सरकार के साथ सहयोग कर रही है। डोमिनिका उसे सीधे भारत भेज सकती है।


Spread the love
और पढ़े  कैंसर पीड़ित बेटी के इलाज के लिए आए विदेशी नागरिक के डॉलर हुए चोरी, पिता ने नाबालिग बच्चों से कराई वारदात
  • Related Posts

    ट्रंप बोले- अगर मैं दखल न देता तो जा सकती थी पाकिस्तानी PM की जान

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद में संबोधन देते हुए भारत और पाकिस्तान संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अगर उन्होंने…


    Spread the love

    हिसार के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर GST व इनकम टैक्स टीम की रेड, मंत्री अनिल विज कर चुके हैं दौरा

    Spread the love

    Spread the loveसेक्टर-14 में स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 6 बजे इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू की। सूत्रों के अनुसार, यह रेड इनकम टैक्स…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *